फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना : राजधानी में तेजी से सुधर रहे हैं हालात, टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार

Thu, 24 Jun 2021 04:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  

सार

  • अस्पतालों में फिलहाल 22501 बिस्तर खाली 
  • अब कंटेनमेंट जोन भी घटकर 4340 हो चुके
विज्ञापन
demo pic - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में कोरोना नियंत्रण में आ चुका है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबित बीते एक दिन में 111 लोग संक्रमित मिले हैं, जबकि सात लोगों की संक्रमण के चलते मौत हुई है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि 76185 सैंपल की जांच में 0.15 फीसदी संक्रमित मिले थे। इस दौरान 702 मरीजों को स्वस्थ्य घोषित किया गया। इसी के साथ ही कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 14,33,366 हो चुकी है जिनमें से 14,06,629 मरीज अब तक स्वस्थ्य भी हो चुके हैं। 

विज्ञापन


24940 मरीजों की राजधानी में मौत हुई है। फिलहाल कोरोना वायरस के 1797 सक्रिय मरीज हैं जिनमें से 522 का उपचार उनके घरों में चल रहा है। विभाग के अनुसार राजधानी में कोरोना की अब तक की संक्रमण दर 6.83 फीसदी है जबकि दैनिक संक्रमण दर एक फीसदी से भी नीचे है। हालांकि दिल्ली में कोरोना की मृत्युदर 1.74 फीसदी है। हर दिन नए मामले कम होने के चलते अब कंटेनमेंट जोन भी घटकर 4340 हो चुके हैं। विभाग ने जानकारी दी है कि अस्पतालों में फिलहाल 22501 बिस्तर खाली हैं। 

अस्पतालों में भर्ती 1139 मरीजों में से अधिकांश मरीज आईसीयू या गंभीर स्थिति में हैं। राजधानी में एक दिन पहले 397 लोग कोरोना संक्रमित मिले थे। जबकि आठ लोगों की मौत भी दर्ज की गई थी। विशेषज्ञों की मानें तो कोरोना संक्रमण को लेकर काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। दिल्ली में काफी तेजी से सुधार देखने को मिला है लेकिन कम समय में ही सभी इलाकों में छूट मिलने के बाद स्थिति गंभीर हो सकती है। 
विज्ञापन


84 हजार लोगों को लगा वैक्सीन
विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 84812 लोगों ने वैक्सीन लिया है जिनमें से 65970 लोगों ने पहली बार खुराक ली है। वहीं दूसरी खुराक के तौर पर 18842 लोग टीकाकरण केंद्र पहुंचे। अब तक राजधानी में 66,95,944 खुराक दी जा चुकी हैं जिनमें से 50.79 लाख खुराक पहली बार ली गई हैं। अब तक 16.16 लाख लोगों का ही टीकाकरण पूरा हुआ है। इसी के चलते कहा जा रहा है कि दिल्ली में दूसरी खुराक का टीकाकरण काफी पिछड़ रहा है, जिसे जल्द से जल्द बढ़ावा मिलना चाहिए। हालांकि दिल्ली सरकार के अधिकारियों की मानें तो कोविशील्ड की दो खुराक के बीच अंतर बढ़ाने के चलते दो खुराक के टीकाकरण में इतना अंतर दिख रहा है। 


 

विज्ञापन

25 दिन बाद पहली बार एक लाख पार हुआ टीकाकरण

कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के साथ 25 दिन बाद दिल्ली में एक लाख लोगों ने एक ही दिन में वैक्सीन लिया है। इससे पहले 28 मई को एक दिन में एक लाख से अधिक लोगों ने वैक्सीन लिया था लेकिन उसके बाद वैक्सीन की कमी के चलते कई टीकाकरण केंद्रों को बंद करना पड़ गया। अब वैक्सीन की आपूर्ति समय पर होने से टीकाकरण ने भी गति पकड़ ली है। जानकारी के अनुसार दिल्ली में अब तक 73,15,100 खुराक उपलब्ध हुई हैं जिनमें से बुधवार शाम तक 68,07,059 खुराक दी जा चुकी हैं। इनमें 51,79,139 को पहली और 16,27,920 को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। 

बुधवार को सुबह 10 से शाम 6 बजे के बीच 1,09,388 खुराकें दी गईं। कोविन वेबसाइट के अनुसार 1063 केंद्रों पर टीकाकरण हुआ जिनमें से 947 सरकारी केंद्रों पर सबसे अधिक टीकाकरण हुआ। वहीं आप पार्टी की विधायक आतिशी ने सोशल मीडिया पर वैक्सीन बुलेटिन साझा करते हुए बताया कि दिल्ली के पास 9.76 लाख खुराकें उपलब्ध हैं। इनके जरिए अगले 25 दिन तक कोविशील्ड और दो दिन तक कोवाक्सिन की खुराक दी जा सकती है। राजधानी में सबसे अधिक कोविशील्ड वैक्सीन ही दिया जा रहा है। 

53 हजार कोविशील्ड की खुराकें पहुंचीं 
दिल्ली में पिछले एक दिन के दौरान कोविशील्ड वैक्सीन की नई खेप आई है। 53,970 खुराक की इस खेप के आने के बाद दिल्ली सरकार के पास 9.10 लाख खुराक उपलब्ध हो चुकी हैं। जबकि कोवाक्सिन की अभी 66 हजार खुराकें ही उपलब्ध हैं। कोविन वेबसाइट के मुताबिक 47 लाख से ज्यादा लोगों को कोविशील्ड की खुराक दी जा चुकी है। जबकि 20 लाख से अधिक लोगों को कोवाक्सिन की खुराक दी गई है। इनके अलावा राजधानी में 809 लोगों ने स्पूतनिक वैक्सीन की खुराक भी ली है। 

अब तक इन 16 लाख लोगों को मिला कवचस्वास्थ्य कर्मचारी : 1.87 लाखफ्रंटलाइन वर्कर : 2.71 लाख18 से 44 वर्ष : 1.46 लाख45 या उससे अधिक: 10.09 लाख( इन लोगों ने दोनों खुराक लेकर टीकाकरण पूरा कर लिया है)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें