फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : कोविड केंद्रों में लंगूर से लोग परेशान, सुरक्षा गार्ड भी मुसीबत में

Thu, 20 May 2021 06:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • सरकार ने लंगूरों से पीछा छुड़ाने और कोरोना संक्रमण से उन्हें दूर रखने के लिए भंडारे की जगह बार-बार बदलने का फैसला किया है।
विज्ञापन
सरदार पटेल कोविड सेंटर में लगाया गया लंगूर का कटआउट... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए कई जगह कोविड केंद्र शुरू किए जा चुके हैं। छतरपुर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल कोविड केंद्र में करीब 500 से ज्यादा बिस्तरों की क्षमता है लेकिन यहां कई दिनों से लंगूर घूम रहे हैं। कोविड सेंटर के सुरक्षा गार्ड भी इनसे परेशान हैं। 
विज्ञापन


गार्डों का कहना है कि आसपास कई जगहों पर भंडारे चल रहे हैं। लोगों को भोजन का प्रबंध किया है जिसके चलते लंगूर भी वहां आ रहे हैं। इस मामले में संज्ञान लेते हुए दिल्ली सरकार ने भी नया समाधान तलाशा है।

सरकार ने लंगूरों से पीछा छुड़ाने और कोरोना संक्रमण से उन्हें दूर रखने के लिए भंडारे की जगह बार-बार बदलने का फैसला किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस वक्त काफी लोगों को भंडारे से भोजन मिल रहा है, जिसे बंद नहीं किया जा सकता। 
विज्ञापन


कोविड केंद्रों पर संक्रमण का डर भी रहता है। ऐसे में लंगूरों के वहां पहुंचने से मरीजों और अन्य स्टाफ को डर है। इसके साथ ही लंगूरों को भी संक्रमण से दूर रखना जरूरी है इसलिए सरकार ने निर्णय लिया है कि हर दूसरे से तीसरे दिन भंडारे के स्थान में परिवर्तन किया जाए।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें