फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालकिला हिंसा में गिरफ्तार : उस दिन भीड़ को उकसा रहा था शाहीन बाग का प्रदर्शनकारी

Sun, 14 Mar 2021 03:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली

सार

  • आरोपी ने सीएए के खिलाफ शाहीन बाग प्रदर्शन में भाग लिया था
  • लालकिला हिंसा में भीड़ को उकसाने में सक्रिय भूमिका निभाई थी
विज्ञापन
1 of 6
आरोपी जबर जंग... - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने लालकिला हिंसा के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने लालकिले में भीड़ को उकसाने में सक्रिय भूमिका निभाई थी। लाल किले पर धार्मिक झंडा फहराने के बाद आरोपी कह रहा था कि लालकिले को 20वीं फतह कर लिया है, इससे पहले 19 बार फतह कर चुके हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 6
लाल किले पर प्रदर्शन करते किसान - फोटो : पीटीआई
खास बात है कि गिरफ्तार आरोपी जबर जंग (35) ने नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शाहीनबाग में हुए प्रदर्शन में भाग लिया था। ये पंजाब के एक ग्रुप के साथ ट्रक में शाहीनबाग प्रदर्शन में शामिल होने आया था। लाल किला हिंसा में जबर जंग 15वीं गिरफ्तारी है।
 
विज्ञापन

3 of 6
लाल किले पर प्रदर्शन करते किसान - फोटो : पीटीआई
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्पेशल सेल की नार्दर्न रेंज व अपराध शाखा की टीमों ने भटिंडा, पंजाब निवासी जबर जंग को दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा ने आरोपी को पुलिस रिमांड पर ले रखा है।

 

4 of 6
Farmers at red fort - फोटो : ANI
पुलिस अधिकारियों के अनुसार जबर जंग सबसे पहले पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर शुरू हुए किसान आंदोलन में शामिल हुआ था। यहां किसान आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने के बाद वह सिंघु बॉर्डर पर आने लगा था। 26 जनवरी को लालकिले पर वह सिंघु बॉर्डर पर भीड़ के साथ आया था। लाल किले पर उसने भीड़ को उकसाया था। 

 
विज्ञापन

5 of 6
Farmers in front of Red fort - फोटो : Amar Ujala
अपराध शाखा ने जिस वीडियो के आधार पर इकबाल सिंह को गिरफ्तार किया था उस वीडियो में ये आरोपी कह रहा था कि वह इससे पहले 19 बार लालकिले को फतह कर चुके है। अब वह 20वीं बार लालकिले को फतह करने आए हैं। लाल किले पर धार्मिक झंडा फहराने के बाद वह नारे लगाते हुए दिखाई दे रहा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लाल किले पर ट्रैक्टरों के साथ किसान - फोटो : पीटीआई
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये शाहीनबान प्रदर्शन में शामिल होने आया था। आरोपी शाहीनबाग प्रदर्शन में काफी समय रहा था। आरोपी ने भी बताया है कि शाहीनबाग प्रदर्शन में शामिल हुए एक प्रदर्शनकारी ने कहा था कि वह अपने घर बेचकर लंगर कर रहा है। जबकि उस प्रदर्शनकारी ने घर नहीं बेचा था।  वह झूठ बोलकर सहानुभूति बटोर रहा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें