फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News : दिल्ली में पालतू जानवरों के प्रेमियों के लिए बनाया गया मेमोरी पार्क

Mon, 15 Aug 2022 06:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Delhi News : रविवार को एमसीडी के विशेष अधिकारी अश्वनी कुमार ने इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर निगम के आयुक्त ज्ञानेश भारती, अतिरिक्त आयुक्त रणधीर सहाय और क्षेत्रीय उपायुक्त प्रदीप कुमार, निदेशक पशु चिकित्सा सेवा डॉ वीके सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
एमसीडी के विशेष अधिकारी अश्वनी कुमार ने पार्क का उद्घाटन किया... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली नगर निगम ने द्वारका सेक्टर-29 में पालतू जानवरों के प्रेमियों के लिए मेमोरी पार्क खोला है। रविवार को एमसीडी के विशेष अधिकारी अश्वनी कुमार ने इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर निगम के आयुक्त ज्ञानेश भारती, अतिरिक्त आयुक्त रणधीर सहाय और क्षेत्रीय उपायुक्त प्रदीप कुमार, निदेशक पशु चिकित्सा सेवा डॉ वीके सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। करीब 100 स्थानीय नागरिकों ने अपने पालतू जानवरों के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया।  

विज्ञापन


द्वारका के श्वान बंध्याकरण केंद्र के अंदर यह पार्क विकसित किया गया है, जहां छोटे जानवरों के लिए दिल्ली का पहला शवदाह गृह बनाया जा रहा है। यहां पालतू जानवर की याद में पौधे लगाए जाएंगे। इस मौके पर अश्वनी कुमार ने कहा कि पालतू जानवर हम सभी के जीवन का अहम हिस्सा बन चुके हैं। ऐसे में उनकी मृत्यु के बाद पालतू जानवरों को पूरे सम्मान का हक है। इसलिए निगम ने यह पहल की है। 

ज्ञानेश भारती ने बताया कि निगम का पशु चिकित्सा विभाग छोटे पशुओं के लिए यहां पर्यावरण के अनुकूल सीएनजी शवदाह गृह बना रहा है, जिसका निर्माण जल्द ही पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस शवदाह गृह को पीपीपी आधार पर ग्रीन रिवॉल्यूशन फाउंडेशन के सहयोग से बनाया जा रहा है। इस शवदाह गृह में 200 किलो बायोमास की दो भट्टियं लगाई जा रही हैं, जिसे कुत्ते, बिल्लियों के अंतिम क्रियाओं के लिए प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन


इसी के साथ ही एक मेमोरी पार्क भी विकसित किया जा रहा है, जहां पर नागरिक अपने पालतू जानवरों की अंतिम क्रिया के बाद उनकी याद में एक पौधा भी लगा सकते हैं, जो उनके पालतू जानवरों के प्यार और वफादारी को हमेशा के लिए श्रद्धांजलि होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें