फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News : मांझे से कारोबारी की कटी गर्दन, गहरा घाव हो जाने पर मौत

Wed, 27 Jul 2022 06:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

घायल कारोबारी को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर पश्चिम जिला स्थित हैदरपुर फ्लाई ओवर पर सोमवार शाम बाइक सवार कारोबारी की पतंग के मांझे से गर्दन कट गई। घायल कारोबारी को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


जांच में पता चला कि मांझे पर कांच लगा हुआ था। घटना कारोबाी के दुकान बंद कर घर जाते समय हुई। मौर्या एंक्लेव थाना पुलिस ने लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। मृत कारोबारी की पहचान 30 वर्षीय सुमित रंगा के रूप में हुई है।

सुमित अपने परिवार के साथ रोहिणी सेक्टर तीन अवंतिका में रहते थे। परिवार में पत्नी, माता पिता और अन्य सदस्य हैं। उनके पिता राम कुमार डीडीए से सेवानिवृत हैं। सुमित का बुराड़ी इलाके में हार्डवेयर का कारोबार था। सोमवार शाम करीब 7.30 बजे वह दुकान बंद करने के बाद अपनी बाइक से घर जा रहे थे। 
विज्ञापन


रिंग रोड होते हुए जैसे ही वह हैदरपुर फ्लाई ओवर पर पहुंचे, अचानक उनके सामने पतंग का मांझा आ गया। जब तक वह बाइक रोकते, मांझे से उनका गला काट गया। गला कटते ही खून बहने लगा और वह अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गए। सुमित को ऐसी हालत में देखकर राहगीर वहां रुक गए। कुछ लोग उनका वीडियो बनाने लगे। इसी दौरान एक राहगीर ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।  

मौके पर पहुंची पुलिस सुमित को पास के सरोज अस्पताल ले गई। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया  गया। पुलिस ने परिजनों को घटना  की जानकारी दी। मंगलवार को पुलिस ने अंबेडकर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों  को सौंप दिया है। 

बाइक में लिपटा मिला मांझा
मौके पर छानबीन के दौरान पुलिस को सुमित की बाइक में मांझा लिपटा मिला है। पुलिस का कहना है कि मांझे पर कांच लगा हुआ था। इसकी वजह से सुमित का गला कट गया। गले में गहरे घाव होने की वजह से सुमित को बचाया नहीं जा सका। घटनास्थल पर ही सुमित के गले से काफी खून निकल गया था। चलती बाइक के चलते मांझे से गले पर रगड़ लगी और उनका गला कट गया। 

इकलौते बेटे की मौत से सदमे में परिवार
सुमित अपने माता पिता के इकलौते बेेटे थे। सोमवार रात परिजनों को अस्पताल से सड़क हादसे में सुमित के घायल होने की जानकारी दी गई थी। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य आनन-फानन में अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में अपने बेटे को मृत अवस्था में देखकर माता पिता का दिल कांप गया। उनका रो रोकर बुरा हाल है। उनके घर के आस पास रहने वाले लोग भी इस घटना पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें