फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहराज्य मंत्री व सांसद को धमकी देने वाला पकड़ा, आरोपी का है आपराधिक रिकॉर्ड

Thu, 11 Mar 2021 04:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली

सार

  • आरोपी फोनकर अभ्रद भाषा का करता था इस्तेमाल
  • चांदनी चौक के एक होटल से पकड़ा गया आरोपी 
  • पुलिस ने एनसीआर दर्जकर किया गिरफ्तार 
विज्ञापन
arrest - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केन्द्रीय गृहराज्यमंत्री नित्यानंद राय व पूर्व मंत्री और सांसद रामकृपाल यादव को फोन कर धमकी देने वाला पकड़ लिया गया है। चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने आरोपी संतोष को चांदनी चौक स्थित एक होटल से पकड़ा है। आरोपी रात के समय माननीयों को फोन कर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता था और धमकी देता था। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी संतोष को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन


नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूर्व मंत्री व लोकसभा सांसद रामकृपाल यादव 18 मदर टेरेसा क्रेसेंट पर रहते हैं। उनके निजी सहायक विवेक कुमार शर्मा ने चाणक्यपुरी थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 28 फरवरी को एक मोबाइल नंबर से सांसद के मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और धमकी दी। 

आरोपी ने एक फरवरी को उसी नंबर से फिर फोन किया। चाणक्यपुरी थाना ने शिकायत पर धमकी देने की एनसीआर दर्जकर जांच शुरू की। चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने तुगलक रोड़ थाना पुलिस की मदद से आरोपी संतोष को चांदनी चौक के होटल से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


उसे एसीएम की कोर्ट में मंगलवार को पेश किया गया। कोर्ट ने उसे जमानत पर रिहा कर दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी इस तरह पहले भी केन्द्रीय गृहराज्यमंत्री नित्यानंद राय को उनके मोबाइल पर फोन कर परेशान कर चुका है। इनके साथ भी उसने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। हालांकि केन्द्रीय गृहराज्यमंत्री की ओर से तुगलक रोड थाने में केवल सूचना दी गई थी। 

आरोपी संतोष बिहार का रहने वाला है। वह एक प्राइवेट कंपनी में लखनऊ में एकाउंटेंट की जॉब कर चुका है। यहां उसने एक युवती से शादी की थी। बताया जा रहा है कि युवती ने इसके खिलाफ दुष्कर्म आदि का मामला दर्ज कराया था। उसने दोनों की माननीयों से सहायता मांगी थी। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बचते रहे। संतोष जब भी दिल्ली आता था तो चांदनी चौक के उसी होटल में ठहरता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें