फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News : दिल्ली के तकनीकी विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए आवेदन का अंतिम दिन आज

Sun, 25 Sep 2022 06:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Delhi News : दिल्ली के पांच तकनीकी विश्वविद्यालय में दाखिले के आवेदन के लिए रविवार अंतिम दिन है। इच्छुक छात्र जॉइंट ऐडमिशन काउंसलिंग (जैक) दिल्ली की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए रात 11:59 तक पोर्टल खुला रहेगा। 
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के पांच तकनीकी विश्वविद्यालय में दाखिले के आवेदन के लिए रविवार अंतिम दिन है। इच्छुक छात्र जॉइंट ऐडमिशन काउंसलिंग (जैक) दिल्ली की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए रात 11:59 तक पोर्टल खुला रहेगा। 

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के पांच तकनीकी विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए एडमिशन काउंसलिंग के माध्यम से दाखिला लिया जा रहा है। इसके तहत जेईई मेंस सफल छात्रों को जैक की वेबसाइट पर आवेदन करना है। आवेदन के लिए छात्रों को 1500 रुपये का शुल्क अदा करना होगा, जो वापस नहीं किया जाएगा। इसके तहत 6502 बीटेक और बीआर्क की 90 सीटों पर छात्रों को दाखिला दिया जाएगा। 

ज्वाइंट एडमिशन काउंसलिंग के नोडल अधिकारी जेके मिश्रा ने बताया कि जिन छात्रों को दिल्ली के पांच तकनीकी विश्वविद्यालय में बीटेक कोर्स करना है, वे आवेदन कर सकते हैं। क्योंकि, आवेदन करने की अंतिम तिथि को नहीं बढ़ाया जाएगा। बता दें कि बीटेक दाखिले के लिए दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, इंदिरा गांधी महिला तकनीकी विश्वविद्यालय, दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय और इंद्रप्रस्थ इनफार्मेशन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी भागीदारी ले रहे हैं। दाखिले की जिम्मेदारी एनएसयूटी को सौंपी गई है, जबकि पिछली बार डीटीयू को यह जिम्मेदारी दी गई थी।
विज्ञापन


अब तक करीब 20 हजार आवेदन
एनएसयूटी के एक अधिकारी ने बताया कि बीते पांच सितंबर से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया से लेकर अब तक करीब 20 हजार बच्चों ने दाखिले के लिए आवेदन किया है। इन आवेदनों के आधार पर एक मेरिट सूची तैयार की जाएगी और सीट आवंटन जारी किया जाएगा।

28 सितंबर को जारी होगा परिणाम
आवेदन प्रक्रिया खत्म होने के बाद जैक दिल्ली की ओर से 28 सितंबर को पहले चरण का परिणाम जारी किया जाएगा। परिणाम जारी होने के अगले दिन से ही दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जिन छात्रों को सीट आवंटन हो जाएगा, उन्हें संबंधित कॉलेजों में जाकर दस्तावेज सत्यापन कराना होगा।

सीट आवंटन होने पर छात्र सीट के लिए फीस जमा नहीं करता है तो सीट पक्की नहीं होगी। ऐसे में दाखिला सुनिश्चित करने के लिए छात्रों को फीस का भुगतान करना होगा। वहीं, यदि छात्र दस्तावेज सत्यापन के लिए संबंधित कॉलेज में नहीं पहुंचता है तो उसे आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें