फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंध की खिल्ली : जामा मस्जिद इलाके में थाने के सामने बेचे जा रहे हैं पटाखे

Fri, 01 Oct 2021 04:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

राजधानी में सर्दी के मौसम में प्रदूषण का स्तर गंभीर स्थिति में पहुंचने के मद्देनजर डीपीसीसी ने दो दिन पहले पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया है। 
विज्ञापन
सब कुछ खुलेआम... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने भले ही दिल्ली में पटाखे चलाने व बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया हो मगर जामा मजिस्द इलाके में थाने के सामने ही पटाखे बिक रहे हैं। डीपीसीसी के आदेश का दुकानदारों पर कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। पुरानी दिल्ली के एक प्रमुख इलाके में दिल्ली पुलिस के थाने की नाक के नीचे दुकानदार धड़ल्ले से पटाखे बेच रहे है। राजधानी में सर्दी के मौसम में प्रदूषण का स्तर गंभीर स्थिति में पहुंचने के मद्देनजर डीपीसीसी ने दो दिन पहले पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया है। 

विज्ञापन


जामा मस्जिद इलाके में करीब एक दर्जन दुकानों के पास पटाखे बेचने का लाइसेंस हैं। ये सभी दुकानें यहां स्थित दिल्ली पुलिस के थाने के सामने हैं। इन दुकानों पर पहले की तरह डीपीसीसी के आदेश के बाद भी धड़ल्ले से पटाखे बेचने का कारोबार हो रहा है, जबकि डीपीसीसी के आदेश के बाद ये दुकानें बंद होनी चाहिए थी, लेकिन इन दुकानों पर पटाखे बेचने का कारोबार होता है और ये दुकानें खुलने की स्थिति में प्रतिबंध के बावजूद पटाखे बेचने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

जामा मस्जिद इलाके में पटाखे बेचने का कारोबार करने वाले दुकानदारों ने पुलिस व प्रशासन की आंखों में धूल झोंकने के लिए दुकानों के बाहर एवं अंदर पटाखों की बिक्री बंद है लिखे पर्चे चिपका रखे हैं, जबकि यहां एक दुकानदार खुले में पटाखे बेच रहा है। इस दुकानदार ने अपनी दुकान के बाहर बेंच पर पटाखों से भरी गत्ते की पेटिया रख रखी है और उसके पास ग्राहक बेधड़क होकर पटाखे खरीदने आ रहे हैं। इस दुकान के साथ वाले दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर के बजाए अंदर ग्राहकों को पटाखे बेचते देखे गए।
विज्ञापन


जामा मस्जिद इलाके में पटाखों की बिक्री की स्थिति देखकर यह कई कतई नहीं लग रहा है कि राजधानी में पटाखे बेचने पर प्रतिबंध लगा हुआ है, जबकि अभी दिवाली पर्व करीब 35 दिन दूर है। इन दुकानों के सामने दिल्ली पुलिस का थाना है और पुलिसकर्मी निरंतर गश्त भी करते दिखे, लेकिन इन दुकानों पर एक भी पुलिसकर्मी दस्तक नहीं देता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें