फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना खादर के पास जंगल में लगी आग, आसमान में फैला सफेद और भूरा धुआं

Thu, 25 Feb 2021 05:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
विज्ञापन
आग पर काबू पाने की कोशिश... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गर्मियों की आहट के साथ ही आग की घटनाएं सामने आने लगी हैं। राजघाट के नजदीक बुधवार दोपहर जंगलों में आग लग गई। देखते ही देखते चारों ओर सफेद और भूरा धुआं फैल गया। दमकल की 15 गाड़ियों ने 4 घंटे मशक्कत के बाद इस पर काबू पाया। देर रात तक कूलिंग का काम जारी था। पुलिस को आशंका है कि किसी ने जलती बीड़ी या सिगरेट वहां फेंक दी, जिससे आग लगी। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बुधवार दोपहर 2:15 बजे सूचना मिली कि इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम के पीछे, यमुना खादर के जंगल में आग लग गई है। आग ने काफी बड़े हिस्से को चपेट में ले लिया। राजघाट के आसपास चारों ओर धुआं फैल गया। शुरू में दमकल की 6 गाड़ियों को भेजा गया। इसके बाद हालात को देखते हुए और गाड़ियां भेजी गईं। शाम करीब 6:35 बजे किसी तरह आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें