फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः कल से सप्ताह में चार दिन लगेगी कोविड वैक्सीन, दो दिन नियमित बीमारियों का टीकाकरण

Fri, 15 Jan 2021 03:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली 

सार

  • प्रथम चरण कल से शुरू, मुख्यमंत्री ने ली समीक्षा बैठक
  • 2.40 लाख लोगों ने कराया पंजीकरण 
  • 8100 को रोजाना मिलेगी डोज
विज्ञापन
Corona vaccination - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार ने कोरोना वैक्सीनेशन की योजना तैयार कर ली है। सभी केंद्रों पर 16 जनवरी से सप्ताह में चार दिन टीकाकरण किया जाएगा। शेष दो दिनों में दूसरी बीमारियों का टीकाकरण होगा। प्रथम चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन दी जानी है। इसके लिए 2.40 लाख लोगों ने पंजीकरण कराया है। अब तक 2.74 लाख वैक्सीन की डोज सरकार को मिली है। यह स्वास्थ्य कर्मियों के लिए पर्याप्त होगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, दिल्ली में एक दिन में करीब आठ हजार लोगों को वैक्सीन दी जाएगी।

विज्ञापन


इससे पहले बृहस्पतिवार 11 बजे मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर वैक्सीनेशन की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। इसमें स्वास्थ्य विभाग व राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सिलसिलेवार ढंग से वैक्सीनेशन की तैयारियों का पूरा खाका पेश किया। इसमें वैक्सीन की आपूर्ति से लेकर टीकाकरण होने तक के बारे में जानकारी दी गई।

बैठक के बाद अरविंद केजरीवाल ने बताया कि देशभर में कोरोना की वैक्सीन लगने का काम शुरू होने जा रहा है। दिल्ली सरकार और दिल्ली के लोग वैक्सीनेशन के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। पहले दिन 81 स्थानों पर टीकाकरण होगा। एक जगह पर हर दिन करीब 100 लोगों को टीके लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन


यानी, रोजाना 8100 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। सप्ताह में सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को कोविड वैक्सीन लगाई जाएंगी। बुधवार और शुक्रवार को नियमित रूप से दूसरी बीमारियों का टीकाकरण होगा। इससे दूसरी बीमारियों के वैक्सीनेशन का काम प्रभावित नहीं होगा। रविवार को अवकाश होने के कारण वैक्सीनेशन का काम नहीं किया जाएगा।

एक हजार केंद्रों पर तैयारी
केजरीवाल ने कहा कि शुरुआत में 81 केंद्रों पर वैक्सीनेशन होगा। कुछ दिनों में इसे बढ़ाकर 175 केंद्र कर दिए जाएंगे। आगे इनकी संख्या 1000 होगी। पूरी दिल्ली में वैक्सीनेशन के लिए कुल एक हजार केंद्र तैयार किए जा रहे हैं। केंद्र सरकार से अभी 2.74 लाख वैक्सीन की डोज मिली हैं। जैसा कि सभी जानते हैं कि एक व्यक्ति को दो डोज लगेंगी। इसके अलावा केंद्र सरकार 10 प्रतिशत डोज अतिरिक्त देती है, ताकि टूट-फूट होने पर उपयोग में लाई जा सके। केंद्र सरकार से मिली वैक्सीन 1.20 लाख स्वास्थ्य कर्मियों के लिए पर्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें