फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरनाक: कोरोना ने फिर बदला रूप, दिल्ली के मरीजों में उल्टी, बेचैनी और पेट दर्द जैसे लक्षण

Thu, 25 Mar 2021 11:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अभिषेक पांचाल, नई दिल्ली

सार

  • दिल्ली के कोविड अस्पताल में इन लक्षणों से पीड़ित मरीज हो रहे भर्ती
  • 70 फीसदी मरीजों में दिखे लक्षण
विज्ञापन
demo pic - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के नए स्ट्रेन का मामला आने के बाद अब संक्रमण से पीड़ित मरीजो में इस रोग के लक्षण तेजी से बदल रहे हैं। गला, फेफड़ा और दिमाग के बाद इसका असर पेट पर दिख रहा है।

विज्ञापन


दिल्ली के दो सरकारी अस्पतालों में भर्ती 70 फीसदी कोरोना मरीजों में पेट में दर्द, उल्टी और डायरिया जैसे लक्षण देखे गए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि संक्रमण के बदलते स्वरूप ( स्ट्रेन)से अब लक्षणों में भी बदलाव हो रहा है।

दिल्ली में कोरोना के करीब 6.50 लाख मामले का चुके हैं। इनमें से अधिकतर मरीजों में बुखार, सांस लेने में दिक्कत, सूखी खांसी जैसे लक्षण दिखे हैं। करीब 30 फ़ीसदी मरीजों में गंध न सूंघ पाना और खाने का स्वाद न महसूस कर पाना भी लक्षण मिले है।
विज्ञापन


राजीव गांधी सुपरस्पेशयलिटी अस्पताल के एक डॉक्टर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पिछले एक सप्ताह से अस्पताल में जो मरीज भर्ती हुए हैं, उनमें से 70 फीसदी में पेट में दर्द, उल्टी और डायरिया जैसे लक्षण देखे गए हैं। 



पिछले एक साल में ऐसा पहली बार है जब कोरोना पीड़ितों में यह परेशानी देखी जा रही है। इनमे से अधिकतर मरीज गंभीर हालत वाले हैं। साथ ही पुरानी बीमारी से भी पीड़ित हैं।

डॉक्टर ने बताया कि हो सकता है कि यह मरीज कोरोना के नए स्ट्रेन( दक्षिण अफ्रीका) से पीड़ित हो, और इसी के चलते इनमें नए लक्षण आ गए हो। इसी बात का पता लगाने के लिए मरीजों के सैंपल जीनोम जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 

शुगर का स्तर भी बढ़ रहा
अस्पताल में भर्ती होने वाले इन मरीजों को कभी मधनमेह की शिकायत नहीं थी, लेकिन भर्ती होने के दौरान जांच करने पर इन संक्रमितों की शरीर में मधुमेह का स्तर 400 से अधिक पाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें