फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना योद्धा : अब तक 39 बार रक्तदान कर चुके हैं हवलदार शंकर, चला रहे हैं मुहिम

Wed, 28 Apr 2021 03:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • दोस्तों संग चलाते हैं ब्लड डोनेशन ग्रुप
  • कोरोना से उबरने के बाद तीन बार दिया है प्लाज्मा
विज्ञापन
हवलदार शंकर... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के दौर में ऐसे फरिश्ते भी मौजूद हैं, जो जान की परवाह किए बगैर लोगों की हर तरीके से मदद करते हैं। नरेला थाने में तैनात दिल्ली पुलिस के हवलदार शंकर ने 39 बार रक्तदान कर इंसानियत की मिसाल कायम की है। खुद कोरोना पॉजिटिव होने के बाद वे ठीक हुए तो तीन बार प्लाज्मा भी दान कर चुके हैं।

विज्ञापन


उनकी इस मुहिम में दो अन्य जवान रविंदर धारीवाल और अमित फोगाट भी साथ देते हैं। तीनों मिलकर व्हाट्स एप पर दिल्ली पुलिस ब्लड डोनेशन ग्रुप चलाते हैं। इस ग्रुप की मदद से कई लोगों की जान बची है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शंकर काफी समय से जरूरतमंद लोगों के लिए लगातार रक्तदान करते आ रहे हैं। इसी साल जनवरी में वे कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। इसके बाद से वह लगातार तीन बार प्लाज्मा डोनेट कर चुके हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शंकर और उनके बाकी साथियों के सामाजिक कार्यों की चर्चा हर ओर है। शंकर, रविंदर और अमित व्हाट्स एप के साथ ट्विटर पर भी अपनी मुहिम चला रहे हैं। दिल्ली पुलिस के अलावा दूसरे जवान भी इनकी मुहिम से जुड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें