फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News : 12 करोड़ से होगा बीआरटी रोड का कायाकल्प, परियोजना को सरकार की मंजूरी

Fri, 12 Aug 2022 04:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Delhi News : परियोजना के तहत रोड स्ट्रेच के सुदृढ़ीकरण, फुटपाथ, सेंट्रल वर्ज सहित सर्विस लेन की मरम्मत के अलावा लेन मार्किंग, पैरापेट की दीवारों व रेलिंग आदि के पेंट का कार्य किया जाएगा। 
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार डिफेंस कॉलोनी फ्लाईओवर से चिराग दिल्ली फ्लाईओवर तक जोसिप ब्रोज टीटो मार्ग (बीआरटी रोड) का सुदृढ़ीकरण करेगी। उपमुख्यमंत्री व पीडब्ल्यूडी मंत्री मनीष सिसोदिया ने 12.08 करोड़ रुपये लागत के परियोजना कार्य को मंजूरी दे दी है। 
विज्ञापन


परियोजना के तहत रोड स्ट्रेच के सुदृढ़ीकरण, फुटपाथ, सेंट्रल वर्ज सहित सर्विस लेन की मरम्मत के अलावा लेन मार्किंग, पैरापेट की दीवारों व रेलिंग आदि के पेंट का कार्य किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री के मुताबिक,  सरकार नागरिकों को सड़कों पर चलने के सुरक्षित व सुगम अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

इस दिशा में पीडब्ल्यूडी द्वारा शहर की विभिन्न महत्वपूर्ण सड़कों की जांच की जा रही है। इस सड़क का भी पीडब्ल्यूडी अधिकारी द्वारा इसकी वर्तमान स्थिति और आवश्यकताओं का गहन निरीक्षण किया, जिसके बाद सरकार ने इसके सुदृढ़ीकरण को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि जोसिप ब्रोज टीटो मार्ग (बीआरटी रोड) दक्षिण दिल्ली के महत्वपूर्ण सड़कों में से एक है। इस मार्ग पर रोज हजारों वाहनों की आवाजाही होती है। 
विज्ञापन


सिसोदिया ने कहा कि सरकार के इन प्रयासों से शहर की सड़कों पर भीड़भाड़ कम करने, यात्रियों के यात्रा समय को कम करने और ऊर्जा बचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को इस परियोजना को समय के साथ पूरा करने के निर्देश दिए साथ ही यह निर्देश भी दिया कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सड़क सुदृढ़ीकरण की पूरी परियोजना के दौरान यहां आवागमन करने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें