फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: RML अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में घुसा बंदर, पीछे से आई OMG की आवाज; डॉक्टर डंडा लेकर भागे

Sat, 09 Sep 2023 04:32 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

राम मनोहर लोहिया अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में अचानक एक बंदर के घुसने का वीडियो वायरल हो गया है।  यहां एक डॉक्टर ने हिम्मत दिखाते हुए बंदर को बाहर करने की कोशिश की।
विज्ञापन
राम मनोहर लोहिया अस्पताल में घुसा बंदर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के न्यूरोसर्जरी विभाग के ऑपरेशन थियेटर में एक बंदर के घूसने का वीडियो वायल हुआ। बंदर ओटी टेबल के पास तक पहुंच गया था, जिसे डॉक्टर ने भगाया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो दो दिन पुराना है।

विज्ञापन




 

Trending Videos

इस वीडियो में अस्पताल के डॉक्टर बंदर को ओटी से बाहर भगाते हुए नजर आ रहे हैं। यह क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति नहीं आ सकता। यह प्रतिबंधित क्षेत्र होता है। ऐसी जगहों पर बंदर के आने से मरीज को नुकसान हो सकता है। साथ ही अस्पताल की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।

इस क्षेत्र को समय-समय पर सेनेटाइज करना पड़ता है ताकि मरीज को किसी भी प्रकार का इंफेक्शन न हो। ऐसे में यदि यहां तक बंदर पहुंच जाएंगे तो संक्रमण फैल सकता है। वहीं, इस बारे में डॉक्टरों का कहना है कि यह पहला मामला नहीं है।
विज्ञापन

आरएमएल अस्पताल में अक्सर बंदर घूमते हुए दिखाई देते हैं। ओपीडी ब्लॉक, इमरजेंसी, न्यूरोसर्जरी विभाग सहित अन्य जगहाें पर कई बार बंदर मरीज व तीमारदारों को नुकसान तक पहुंचा देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें