शाहजहांपुर का रहने वाला अजय गणेशपुरी में पत्नी पूनम और तीन बच्चों के साथ राजेंद्र कुमार के घर में किराए पर रहता है। वह बैटरी रिक्शा चलाता है। जांच में आया कि अजय शराब पीकर पूनम की बुरी तरह पिटाई करता था।
आरोप है कि शुक्रवार सुबह अजय ने पूनम के गले को धारदार हथियार से रेत कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद वह पत्नी को खाट पर छोड़कर भाग गया। एसीपी शालीमार गार्डन सूर्यबली मौर्य का कहना है कि हत्या के पीछे के कारण का पता किया जा रहा है। मौके पर एफएसएल टीम साक्ष्य जुटा रही है। आरोपी अजय को जल्द पड़कर उससे पूछताछ की जाएगी।