फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: रोहिणी में पुलिस ने मुठभेड़ में 'टाइगर' को मार गिराया, दो पुलिसकर्मी भी घायल

Fri, 29 Oct 2021 09:18 AM IST
अनुराग सक्सेना न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दीपक ने पुलिसकर्मियों को देखते ही उन पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में दीपक उर्फ टाइगर को ढेर कर दिया गया। दीपक हरियाणा के जींद जिले का रहने वाला था और हत्या के एक मामले में वांछित चल रहा था।
विज्ञापन
गोली मारी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के बेगमपुर थाना पुलिस ने गैंगवार में विरोधी गैंग के बदमाश की हत्या करने के मकसद से अमन विहार इलाके में आए गोगी गैंग के शार्प शूटर को शुक्रवार तड़के मुठभेड़ में मार गिराया। बदमाश की ओर से चलाई गई गोली से दिल्ली पुलिस के दो सिपाही भी घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


बदमाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस को हाल ही में केएन काटजू मार्ग इलाके में हुए गैंगवार मामले में बदमाश की तलाश थी। गैंगवार में टिल्लू गैंग के बदमाश दीपक उर्फ राधे की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस अब तक गोगी गैंग के जेल में बंद दो बदमाशों समेत आठ बदमाशों की गिरफ्तारी कर चुकी है।

बदमाश वर्ष 2019 में बेगमपुर में हुई एक हत्या के मामले में पैरोल पर निकलने के बाद से फरार था। शस्त्र अधिनियम के एक मामले में भी उसकी तलाश थी। बदमाश के कब्जे से एक पिस्टल और बाइक बरामद की है। 
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने बताया कि मारे गए बदमाश की पहचान पिल्लू खेडा मंडी, जींद हरियाणा निवासी दीपक शर्मा उर्फ बच्ची उर्फ टाइगर(25) के रूप में हुई है। घायल सिपाहियों की पहचान सन्नी और विकास के रूप में हुई है। सिपाहियों के पैर और कंधे में गोली लगी है। दोनों का अंबेडकर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने दोनों सिपाहियों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है और उनके जल्द ठीक होने की बात कही है। 11 अक्तूबर को केएन काटजू मार्ग इलाके में गोगी गैंग के बदमाशों ने टिल्लू गैंग के बदमाश दीपक उर्फ राधे की हत्या कर दी थी। पुलिस इस मामले में आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ में पता चला कि वारदात में गोगी गैंग का शार्प शूटर दीपक उर्फ टाइगर के शामिल था। उसके बाद दीपक की तलाश की जा रही थी। 

शुक्रवार तड़के बेगमपुर थाना पुलिस को दीपक के अमन विहार इलाके में आने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने रानी खेडा इलाके में घेराबंदी कर दी। इसी बीच अपाचे बाइक से पहुंचे बदमाश को सिपाही सन्नी और विकास ने रोकने की कोशिश की। लेकिन बदमाश बाइक समेत वहां से भागने की कोशिश करने लगा। बाइक फिसल जाने से वह गिर गया। निरीक्षक अरविंद कुमार ने उसे पकडने की कोशिश की तो बदमाश ने उनपर गोली चला दी। गोली निरीक्षक के बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी।

इसी दौरान सिपाहियों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। बदमाश ने उनपर भी गोली चला दी। गोली लगने से दोनों सिपाही घायल हो गए। उसके बाद पुलिस टीम ने दीपक पर जवाबी फायरिंग की। गोली लगने से दीपक घायल होकर गिर गया। पुलिस ने तुरंत मौके पर एंबुलेंस मंगाकर घायल दोनों सिपाहियों समेत बदमाश को अंबेडकर अस्पताल पहुंचाया। जहां दीपक को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या में भी शामिल था बदमाश 
जांच के बाद पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में मारा गया शार्प शूटर बेगमपुर इलाके में वर्ष 2019 में एक प्रॉपर्टी डीलर संजीव की हत्या कर दी थी। इस मामले में वह गिरफ्तार हुआ था। लेकिन पैरोल पर जेल से निकलने के बाद वह फरार हो गया था। जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि बेगमपुर थाना पुलिस सुमित सेठी नाम के बदमाश के पास से तीन अवैध पिस्टल बरामद किया था। पूछताछ में सुमित ने बताया कि यह पिस्टल गोगी गैंग के शार्प शूटर दीपक उर्फ टाइगर का है। पुलिस को शस्त्र अधिनियम के इस मामले में उसकी तलाश थी। इसके अलावा दीपक पर सदर रोहतक में लूटपाट का एक मामला दर्ज था। इस बीच 11 अक्तूबर को उसने केएन काटजू मार्ग थाना इलाके में टिल्लू गैंग के बदमाश दीपक उर्फ राधे की हत्या कर दी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें