दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने किन्नरों के हित में बड़ा फैसला लिया है। मेट्रो स्टेशनों पर दिव्यांगों के लिए बने शौचालयों को प्रयोग अब किन्नरों को भी करने की अनुमति मिल गई है।
विज्ञापन
डीएमआरसी की ओर से किए गए ट्वीट के अनुसार, दिल्ली मेट्रो ने ट्रांसजेंडर यात्रियों को अपने स्टेशनों पर अलग शौचालयों के इस्तेमाल की अनुमति देने का प्रावधान किया है, जो अब तक केवल दिव्यांगजनों के लिए थे।
दिल्ली मेट्रो के एक अधिकारी ने कहा कि ट्रांसजेंडरों के खिलाफ सुरक्षित माहौल प्रदान करने और लैंगिक भेदभाव को रोकने के अपने प्रयासों में दिल्ली मेट्रो ने प्राथमिकता के आधार पर दिव्यांगजनों के लिए बने अपने मौजूदा शौचालयों को अब ट्रांसजेंडरों के लिए भी सुलभ कर दिया है।