फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi MCD Election: एमसीडी चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व सांसद महाबल मिश्रा 'आप' में हुए शामिल

Sun, 20 Nov 2022 03:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

महाबल मिश्रा के आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली में पूर्वांचल समाज के लोकप्रिय नेता महाबल मिश्रा जी का मैं आम आदमी पार्टी परिवार में स्वागत करता हूँ। जनता और समाज के बीच आपके अनुभव के साथ हम सब मिलकर देश को आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
आप में शामिल हुए महाबल मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एमसीडी चुनावों से पहले कांग्रेस को झटका लगा है। पार्टी के पूर्व सांसद और पूर्वांचल समुदाय के नेता महाबल मिश्रा आज यानी रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। तीन बार के कांग्रेस विधायक और पार्षद रहे महाबल मिश्रा को दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल कराया गया। 

विज्ञापन

महाबल मिश्रा के आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली में पूर्वांचल समाज के लोकप्रिय नेता महाबल मिश्रा जी का मैं आम आदमी पार्टी परिवार में स्वागत करता हूँ। जनता और समाज के बीच आपके अनुभव के साथ हम सब मिलकर देश को आगे बढ़ाएंगे।

अरविंद केजरीवाल एमसीडी चुनाव अभियान के लिए एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करने के लिए पहाड़गंज में थे। इसी दौरान औपचारिक रूप से महाबल मिश्रा आप में शामिल हुए। एमसीडी चुनाव के 250 वार्डों के लिए मतदान 4 दिसंबर को होगा और वोटों की गिनती 7 दिसंबर को होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें