फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Police: गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को दी धमकी, सोशल मीडिया पर लिखी पोस्ट

Sun, 20 Nov 2022 01:58 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा ने करीब चार दिन पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अफसरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर धमकी दी है। बता दें कि लांडा सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से फरार है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल - फोटो : PTI (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में छिपे गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अफसरों को धमकी दी है। लखबीर सिंह को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआईएस का समर्थन प्राप्त है। लांडा ने करीब चार दिन पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अफसरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर धमकी दी है। बता दें कि लांडा सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से फरार है।

विज्ञापन

गैंगस्टर ने स्पेशल सेल को धमकी दी है कि उनके किसी भी अफसर ने अगर पंजाब में कदम रखा तो उसका अंजाम बुरा होगा। इतना ही नहीं उसने गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी की हत्या करवाने का दावा भी किया है। यह गैंगस्टर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारों पर काम करता है।
 
लखबीर सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख कर दावा किया है कि उसने इटली में गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी का मर्डर करवा दिया है। बता दें कि हरप्रीत उर्फ हैप्पी इंडियन एजेंसी का वांटेड है। लखबीर सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'हरप्रीत सिंह दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और Raw की मुखबिरी कर रहा था इसलिए मैंने उसकी हत्या करवा दी है। 

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि लखबीर सिंह पर पंजाब में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। हाल ही में शिवसेना नेता की हत्या के मामले में और मोहाली RPG अटैक में लखबीर सिंह का नाम जांच में सामने आया था।  लखबीर सिंह खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के साथ मिलकर ISI के इशारे पर काम करता है। 1 दिन पहले हरविंदर सिंह रिंदा की पाकिस्तान में मौत की खबर सामने आई है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें