फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली शराब घोटोला: भाजपा ने चलाया जन जागरण अभियान, केजरीवाल को बताया असली सूत्रधार, इस्तीफे की मांग

Fri, 03 Mar 2023 04:06 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि आज जन जागरण अभियान का दूसरा दिन है और इस अभियान के माध्यम से दिल्ली की जनता के बीच एक विशेष संदेश पहुंचाने की भाजपा कोशिश कर रही है कि अपने आप को कट्टर ईमानदार कहने वाले अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्री कितने बड़े भ्रष्टाचारी हैं।
विज्ञापन
भाजपा ने चलाया जन जागरण अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व में छह प्रमुख चौराहों पर जन जागरण अभियान चलाया गया। लक्ष्मी नगर चौराहे पर चलाए गए जन जागरण अभियान में सचदेवा के साथ नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, प्रदेश महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह, विधायक अभय वर्मा, पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष कौशल मिश्रा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने शराब घोटाला मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को असली सूत्रधार बताते हुए इस्तीफे की मांग की।

विज्ञापन

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि आज जन जागरण अभियान का दूसरा दिन है और इस अभियान के माध्यम से दिल्ली की जनता के बीच एक विशेष संदेश पहुंचाने की भाजपा कोशिश कर रही है कि अपने आप को कट्टर ईमानदार कहने वाले अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्री कितने बड़े भ्रष्टाचारी हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में करोड़ों रुपये के हुए शराब घोटाले के सूत्रधार अरविंद केजरीवाल हैं जिसका खुलासा सीबीआई ने अपनी जांच रिपोर्ट में किया है। केजरीवाल की पार्टी सत्ता परिवर्तन करने का दावा करके आई थी वह भ्रष्टाचार का ध्वज लेकर घूम रही है।

 

नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि शराब घोटाले में करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार करके केजरीवाल अब खुद को नहीं बचा सकते हैं क्योंकि जिस कैबिनेट बैठक में इस शराब घोटाले को मंजूरी दी गई उसकी अध्यक्षता खुद अरविंद केजरीवाल कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शराब ठेकेदारों ने खुद स्वीकारा है कि केजरीवाल सरकार ने जो कमीशन की प्रतिशत बढ़ाई, वह पूरा अरविंद केजरीवाल के जेब में हमने दिया है। इतना ही नहीं शराब घोटाले में जेल में बंद अन्य आरोपी भी इस बात पर मुहर लगा चुके हैं कि इसके असली सूत्रधार केजरीवाल ही हैं तो इन सभी सवालों का जवाब अरविंद केजरीवाल को देना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें