पुलिस ने बताया कि कुछ देर विरोध प्रदर्शन, नारेबाजी और हंगामे के बाद उनहोंने पुलिसकर्मियों से हाथापाई शुरू कर दी। स्थानीय कड़कड़डूमा पुलिस पार्टी ने बीच-बचाव किया। प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा गया। विवाद को सुलझाने के लिए शाहदरा बार एसोसिएशन के साथ बैठक की गई है।