मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि परिवार के किसी भी सदस्य का जाना बेहद कष्टप्रद होता है। इसकी कोई भरपाई करना संभव नहीं है। लेकिन इसके बाद भी दिल्ली सरकार परिवार के साथ हमेशा खड़ी रहेगी और परिवार को किसी भी प्रकार की तकलीफ नहीं होने देगी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को विप्लक नामक उस युवक के परिवार जनों से मुलाकात की जिसकी एक सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद अगले ही दिन इलाज के दौरान मौत हो गई थी। विप्लक अपने परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनके पिता की आठ वर्ष पहले ही मौत हो चुकी थी। परिवार में उनके पीछे कई सदस्य हैं जिनका पालन-पोषण अब एक गम्भीर समस्या बन गई थी, लेकिन मुख्यमंत्री ने परिवार की हरसंभव मदद करने की बात कहकर परिवार को जीने की उम्मीद बंधाई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि परिवार के किसी भी सदस्य का जाना बेहद कष्टप्रद होता है। इसकी कोई भरपाई करना संभव नहीं है। लेकिन इसके बाद भी दिल्ली सरकार परिवार के साथ हमेशा खड़ी रहेगी और परिवार को किसी भी प्रकार की तकलीफ नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि परिवार के बच्चों की शिक्षा अब सरकार का दायित्व है।