दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने असमर्थ बच्चों को तकनीकी शिक्षा की तैयारी कराने की योजना बनाई है। दिल्ली सरकार के सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के सूत्रों के अनुसार, सरकार उच्च तकनीकी शिक्षा की परीक्षाओं की तैयारी के लिए 6,000 छात्रों को फ्री कोचिंग उपलब्ध कराने की योजना लाई है। इससे उन गरीब बच्चों को लाभ मिल सकेगा जो आर्थिक रूप से समर्थ नहीं हैं।