मास्क की लापरवाही के मामले में तीसरे नंबर पर मध्य जिला रहा है। यहां 605 चालान मास्क को लेकर किए गए हैं। शारीरिक दूरी का पालन न करने को लेकर सबसे अधिक 60 चालान पश्चिमी जिले में हुए हैं। यहां मास्क न पहनने को लेकर 404 चालान किए गए हैं। इसके बाद शारीरिक दूरी को लेकर सबसे अधिक 46 चालान उतरी जिले में किए गए हैं।
खुले में थूकने पर सबसे अधिक 24 चालान नई दिल्ली जिले में किए गए हैं। इसके बाद उत्तरी जिले में 11 और दक्षिणी जिले में पांच चालान हुए हैं। खुले में शराब का सेवन, गुटका और तंबाकू को लेकर किसी भी जिले में एक भी चालान नहीं किया गया है। बीते 24 घंटे में मास्क न पहनने को लेकर 5440, शारीरिक दूरी को लेकर 108, खुले में थूकने पर 42 और 63 एफआईआर दर्ज की गई है।