फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: जेएनयू छात्र पर साथी छात्रा से छेड़छाड़ का मामला दर्ज, आइसा का कार्यकर्ता है आरोपी

Mon, 30 May 2022 07:53 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पीड़ित छात्रा ने शिकायत में कहा है कि आरोपी ने बिना सहमति के उसे गलत तरीके से छुआ और उसे पीछे से जबरदस्ती पकड़ लिया। आरोपी ने अपनी हरकतों को काफी देर तक जारी रखा। इसके बाद वसंतकुंज (उत्तरी) पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
जेएनयू में छात्रा से छेड़छाड़ - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस ने जेएनयू के एक छात्र के खिलाफ एक साथी छात्रा से कथित तौर पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। दिल्ली पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में तीसरे वर्ष की छात्रा की शिकायत पर शनिवार को वसंतकुंज (उत्तरी) में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों ने अनुसार, आरोपी छात्र तफ्तीश में शामिल हो गया है। मामले की जांच की जा रही है। छात्र ऑल इंडिया स्टूडेंस एसोसिएशन (आइसा) का कार्यकर्ता है। आइसा ने छात्र को संगठन की गतिविधियों में भाग लेने से रोक दिया है।

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जेएनयू की तीसरे वर्ष की छात्रा से छेड़छाड़ की शिकायत के बाद वसंतकुंज (उत्तरी) थाने में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी छात्र पीड़ित छात्रा का परिचित है। आइसा ने शनिवार को कहा था कि शिकायत को उनके यौन उत्पीडन के खिलाफ लिंग संवेदीकरण समिति को जांच के लिए भेज दिया गया है। साथी आरोपी कार्यकर्ता को संगठनात्मक गतिविधियों में भाग नहीं लेने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


पीड़ित छात्रा ने शिकायत में कहा है कि आरोपी ने बिना सहमति के उसे गलत तरीके से छुआ और उसे पीछे से जबरदस्ती पकड़ लिया। आरोपी ने अपनी हरकतों को काफी देर तक जारी रखा। इस मामले को लेकर जेएनयू के छात्रों रोष है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें