फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहांगीरपुरी हिंसा: सबसे पहले इस शख्स ने शुरू की थी बहस और यहीं से शुरू हुआ बवाल, फायरिंग करने वाला भी गिरफ्तार

Sun, 17 Apr 2022 12:22 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी हिंसा मामले में पहली एफआईआर दर्ज की है। जिसके मुताबिक अंसार नाम के शख्स ने सबसे पहले शोभायात्रा में शामिल लोगों से बहस की थी। इसके बाद यहीं से बवाल शुरू हो गया। 
विज्ञापन
मौके पर तैनात दिल्ली पुलिस। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हुई हिंसा में अब तक 14 लोगों की गिरफ्तारी हुई है, इसमें असलम नाम का एक शख्स भी शामिल है, जिसपर शोभायात्रा में फायरिंग करने का आरोप है। इससे पहले भी उसके खिलाफ जहांगीरपुरी में एक मामला दर्ज है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने पहली एफआईआर दर्ज की है। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की एफआईआर के मुताबिक, शोभायात्रा जैसे ही सी ब्लॉक मस्जिद पर पहुंची तो अंसार नाम के शख्स ने अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंच गया। इसके बाद शोभायात्रा में शामिल लोगों से बहस करने लग गया। यहीं से बवाल शुरू हुआ और देखते ही देखते हिंसा भड़क गई। इसके बाद शोभायात्रा में भगदड़ मच गई। पुलिस ने पथराव को रोकने और शांति बनाए रखने की अपील करते हुए दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर अलग कर दिया, लेकिन कुछ ही मिनटों के बाद दोनों पक्षों की ओर से अचानक फिर से नारेबाजी और पथराव शुरू हो गया। 

वहीं, शोभायात्रा में फायरिंग करने वाला 20 वर्षीय असलम नाम के युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद कर लिया है।   अब तक इस हिंसा में 14 लोग पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। इलाके में तनाव को देखते हुए रैपिड एक्शन फोर्स और भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है। 
विज्ञापन


हिंसा में आठ पुलिसकर्मी समेत कुल नौ लोग घायल हुए हैं। अस्पताल में सभी का इलाज चल रहा है। हिंसा की जांच करने के लिए 10 टीमें गठित की गई हैं। गृह मंत्रालय ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें