फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: इलाके में बुलेट बाइक पर रौब में घूमना पड़ा भारी, जलन में चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, दो गिरफ्तार

Fri, 18 Feb 2022 06:56 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि पीड़ित काफी रौब से बुलेट पर सवार होकर इलाके में आता था और टशन दिखाता था। इससे उन लोगों को जलन होने लगी। युवक को इलाके में आने से रोकने के लिए उसपर हमला किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ख्याला इलाके में बुलेट बाइक पर रौब से घूमना एक युवक को भारी पड़ गया। इलाके के कुछ युवकों को उससे जलन होने लगी और बृहस्पतिवार रात युवकों ने उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। पीड़ित को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके बयान पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन


घायल युवक की पहचान विष्णु गार्डन निवासी ऋतिक(18) के रूप में हुई है। वह पहले रघुवीर नगर में रहता था और अब परिवार के साथ विष्णु गार्डन में रहता है। वह अकसर रघुवीर नगर में रहने वाले अपने दोस्त गौरव से मिलने आता था। बृहस्पतिवार रात में वह अपनी बुलेट बाइक से गौरव से मिलने के लिए आया था, जहां से वह देर रात अपने घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ युवकों ने उसे रोक लिया और उनके बीच कहासुनी होने लगी। बात हाथापाई तक पहुंच गई। युवकों ने चाकू निकालकर ऋतिक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घायल होने के बाद वह वहीं गिर गया।

विज्ञापन

पीड़ित के शरीर पर हैं चार घाव

किसी ने पुलिस को झगड़ा होने और युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। उसके शरीर पर चाकू के चार घाव हैं। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला और आस पास के लोगों से पूछताछ करने के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जलते थे, क्योंकि बुलेट बाइक पर आता था

आरोपियों की पहचान रघुवीर नगर निवासी अंशु और बंटी के रूप में हुई है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि पीड़ित काफी रौब से बुलेट पर सवार होकर इलाके में आता था और टशन दिखाता था। इससे उन लोगों को जलन होने लगी। युवक को इलाके में आने से रोकने के लिए उसपर हमला किया। जांच में पता चला कि घटना को अंजाम देने में तीन और लोग शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें