फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : आज क्लस्टर के बेड़े में शामिल होंगी सौ एसी बसें, मुख्यमंत्री केजरीवाल दिखाएंगे हरी झंडी

Fri, 14 Jan 2022 03:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

जीपीएस, पैनिक बटन और सीसीटीवी कैमरे सहित कई अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त सौ नई एसी बसें शुक्रवार को क्लस्टर के बेड़े में शामिल हो जाएंगी। शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हरी झंडी दिखाकर इन बसों को रवाना करेंगे।
विज्ञापन
cluster bus file pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्लीवासियों के लिए यह अच्छी खबर है। जीपीएस, पैनिक बटन और सीसीटीवी कैमरे सहित कई अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त सौ नई एसी बसें शुक्रवार को क्लस्टर के बेड़े में शामिल हो जाएंगी। शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हरी झंडी दिखाकर इन बसों को रवाना करेंगे। नई बसों के शामिल होने के बाद क्लस्टर बसों की संख्या 3133 हो जाएंगी, जबकि दिल्ली में कुल बसों की संख्या बढ़कर 6893 होगी। 

विज्ञापन


राजधानी में दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की 3760 और क्लस्टर स्कीम के तहत 3033 बसों का संचालन हो रहा है। नई बसों के शामिल होने से यात्रियों को सफर करने के लिए अधिक इंतजार नहीं करना होगा। नई बसें नीले रंग की होंगी। 

फरवरी में दौड़ने लगेंगी इलेक्ट्रिक बसें
दिल्ली सरकार इलेक्ट्रिक बसों को सड़कों पर दौड़ाने की तैयारी कर चुकी है। नए साल में बसों के पहले प्रोटाटाइप के पहुंचने पर परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा था कि फरवरी में दिल्ली वासियों को ई बसों की सुविधा मिलने लगेगी। डीटीसी के बेड़े में 300 बसें शामिल की जाएंगी। पहले चरण में फरवरी में ई बसें यात्रियों की सेवा में लगाई जाएंगी। इसके बाद हर माह 50-50 बसों को बेड़े में शामिल किया जाएगा। 
विज्ञापन


शुरुआती दौर में दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने सुभाष प्लेस, बवाना, राजघाट और हसनपुर सहित चार बस डिपो को हाइब्रिड बस डिपो में तब्दील करने का लक्ष्य तय किया है। यहां ई-बसों के साथ सीएनजी बसों की चार्जिंग के लिए भी सुविधाएं होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें