सूर्या ने अधिवक्ता मुकेश शर्मा की तरफ से याचिका दायर की। आरोप है कि दिसंबर 2021 में यूट्यूब वीडियो वाले दो फेसबुक पोस्ट को कम्युनिटी स्टेंडर्ड वॉइलेशन (सामुदायिक मानकों का उल्लंघन) के तहत माना गया और इसलिए याचिकाकर्ता के फेसबुक पेज को एक महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया।
याचिकाकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि याचिकाकर्ता के पेज का डिमोनेटाइजेशन किया गया और जैसे ही उन्हें इसका पता चला, उन्होंने यह जानने के लिए फिर कंपनी से संपर्क किया कि कैसे उनके अकाउंट को पहले एक महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया और उसके बाद कैसे उनके पेज की रीच सीमित कर दी गई और अंत में डिमोनेटाइज कर दिया गया।