फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: सरकार ने एतिहाद एयरवेज को जारी किया नोटिस, कोरोना प्रोटोकॉल के उल्लंघन का मामला

Mon, 06 Dec 2021 04:27 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली सरकार ने एतिहाद एयरवेज को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मामला कोरोना प्रोटोकॉल का कथित तौर पर उल्लंघन करने का है।
विज्ञापन
एतिहाद एयरवेज - फोटो : wsj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रशासन ने कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन नहीं करने पर एतिहाद एयरवेज को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्रशासन ने जानकारी दी है कि कोरोनो वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के कारण बरती जा रही सावधानियों के बीच आईजीआई हवाई अड्डे पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के आगमन पर केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों का कथित रूप से उल्लंघन किया गया। एयरलाइंस के स्टेशन मैनेजर से 24 घंटे के भीतर नोटिस का जवाब मांगा है। 

विज्ञापन


वसंत विहार उप-विभागीय मजिस्ट्रेट द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि अबू धाबी से एतिहाद एयरवेज की दो उड़ानों में दो प्रतिशत यात्रियों के साथ रैंडम परीक्षण के मानदंडों का पालन नहीं किया जा रहा था, जो रविवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे थे।
 
प्रशासन ने कहा है कि यदि एयरलाइंस के स्टेशन मैनेजर ने 24 घंटे में कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं दिया, तो इसे गंभीरता से देखा जाएगा और माना जाएगा कि स्टेशन प्रबंधक के पास मामले में कहने के लिए कुछ नहीं है। इस दशा में आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधानों के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें