आधुनिकता के साथ राष्ट्रवाद की झलक भी पेश करेगी सड़कें
यूरोपीय शहरों की तर्ज पर विकसित की जा रही दिल्ली की सड़कें आधुनिकता के साथ-साथ देशभक्ति की झलक भी पेश करेंगी। लोगों में राष्ट्रवाद के प्रति अलख जगाने के लिए सड़कों के किनारे भगत सिंह और रानी लक्ष्मी बाई जैसे स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्तियां लगाई जाएंगी। इसके अलावा फुब्बारे,ऐफओबी पर कलाकृतियां, सैंड स्टोन बेंच, बुद्ध प्रतिमा, स्टेट ऑफ आर्ट इंफो बोर्ड, इस्पात तत्व, सैंड स्टोन आर्ट का कार्य किया जाएगा।
सड़कों को री-डिजाइन कर खत्म किए जाएंगे बाटलनेक : सड़कों के री-डीजाइन करने से बाटलनेक खत्म होंगे। अभी कोई सड़क चार लेन से तीन लेन या छह लेन से चार लेन की हो जाती है। इससे अचानक सड़क पर एक जगह वाहनों का दबाव बढ़ जाता है और जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। सड़कों के री-डिजाइन के बाद यह समस्या खत्म हो जाएगी और सड़कें एक समान चौड़ी दिखेगी। सड़क किनारे या आसपास की सड़कों का स्पेस खत्म करके उस जगह का अच्छे से इस्तेमाल किया जाएगा। फुटपाथ, नॉन मोटर व्हीकल के लिए जगह बनाई जाएगी। कम से कम पांच फुट के फुटपाथ को बढ़ाकर अधिकतम 10 फुट का किया जाएगा।