फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना: निजी स्कूलों के लिए एडवायजरी जारी, शिक्षा निदेशालय ने कहा- मामले मिलने पर बंद करें संस्थान

Thu, 14 Apr 2022 06:59 PM IST
सुशील कुमार एएनआई, नई दिल्ली

सार

गाजियाबाद-नोएडा के बाद अब दिल्ली के स्कूलों में भी कोरोना के मामले सामने आने लगे हैं। इसको लकर सीएम केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने चिंता जाहिर की थी। इसको लेकर देर शाम शिक्षा निदेशालय ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा निदेशालय, दिल्ली सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी निजी स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निदेशालय ने कहा कि कोरोना का मामला स्कूल प्राधिकरण के सामने आता है तो उसे शिक्षा निदेशालय और संबंधित विंग या स्कूल को सूचित किया जाना चाहिए। साथ ही विंग को या फिर मामलों को देखते हुए पूरे स्कूल कुछ समय के लिए बंद कर देना चाहिए। 

विज्ञापन


इन नियमों का करना होगा पालन

  • छात्र, शिक्षक और स्कूल के सभी स्टाफ को मास्क पहनना अनिवार्य होगा
  • सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा
  • साबुन से हाथ घोते रहें और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें
  • कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करते रहें


20 को होगी डीडीएमए की बैठक
राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मौजूदा स्थिति पर चर्चा करने के लिए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक 20 अप्रैल को होगी। एलजी अनिल बैजल, सीएम अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


गाजियाबाद और नोएडा में छात्रों व शिक्षकों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद दिल्ली के कुछ निजी स्कूलों में भी शिक्षक और छात्रों संक्रमित हो रहे हैं। इसके चलते स्कूल को बंद कर छात्रों को छुट्टी पर भेज दिया गया है। बच्चों में संक्रमण के मामले बढ़ने के चलते अभिभावक चिंता में आ गए हैं। करीब 12 दिन बाद स्कूलों में सीबीएसई की दसवीं व बारहवीं की परीक्षाएं भी शुरू होनी हैं। ऐसे में अभिभावकों की चिंता ज्यादा बढ़ी हुई है। एनसीआर के स्कूलों में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने पर दिल्ली के स्कूलों ने सतर्कता बढ़ा दी है। स्कूलों ने हरकत में आते हुए कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने पर जोर देना शुरू कर दिया है, वहीं अभिभावकों के लिए भी रिमाइंडर भेजे जा रहे हैं।

कहीं संक्रमित हुए शिक्षक तो कहीं छात्र
एनसीआर के स्कूलों में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद अब दिल्ली के स्कूलों में भी केस मिलने लगे हैं। गंगाराम रोड से नामी निजी स्कूल में एक शिक्षक संक्रमित हो गया है। प्रबंधन ने सतर्कता बरतते हुए स्कूल को बंद कर दिया है। स्कूल प्रशासन को मंगलवार को एक शिक्षक के संक्रमित होने की जानकारी मिली थी, इसलिए बुधवार को स्कूल बंद रहा। किसी अन्य शिक्षक व छात्र में संक्रमण का मामला अभी सामने नहीं आया है। स्कूल को अब सोमवार को खोला जाएगा। वहीं, दक्षिणी दिल्ली के एक स्कूल में भी शिक्षक और छात्रों के संक्रमित होने की जानकारी सामने आई। इस स्कूल को भी फिलहाल बंद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें