फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime in Delhi : किन्नर के लिए दोस्त ने ही कर दी युवक की चाकू घोंपकर हत्या, बुजुर्ग को पीट-पीटकर मार डाला

Sun, 16 Oct 2022 03:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Delhi : मध्य दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक किन्नर से दोस्ती को लेकर एक युवक ने अपने दोस्त की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त गुड्डू कुमार (33) के रूप में हुई है। आरोपी ने किन्नर पर भी चाकू से हमला किया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक किन्नर से दोस्ती को लेकर एक युवक ने अपने दोस्त की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त गुड्डू कुमार (33) के रूप में हुई है। आरोपी ने किन्नर पर भी चाकू से हमला किया। गंभीर हालत में किन्नर सुनीता को लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


   पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल पहले सुनीता अनिल के साथ रहती थी। पिछले कुछ समय से उसने गुड्डू के साथ रहना शुरू कर दिया था। यह बात अनिल को हजम नहीं हो रही थी। पुलिस अनिल से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब 12.30 बजे पुलिस को पहाड़गंज के मुल्तानी ढांडा इलाके में किन्नरों के दो समूह के बीच चाकूबाजी की कॉल मिली। 

तुरंत पुलिस की टीम गली नंबर-13 में पहली मंजिल स्थित कमरे में पहुंची। पता चला कि गांव भागोरा, फर्रुखाबाद, यूपी निवासी अनिल ने अपने दोस्त गुड्डू और किन्नर सुनीता पर चाकू से हमला किया है। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां गुड्डू को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुनीता का इलाज जारी था। पुलिस ने आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


अनिल ने बताया कि वह एरिया में प्लंबर का काम करता है। पहले किन्नर सुनीता से उसकी दोस्ती थी। दोनों करीब ढाई साल तक आराम बाग में एक साथ रहते थे। इस दौरान अनिल ने उसे 40 हजार की खरीदारी करा दी। बाद में सुनीता हलवाई का काम करने वाले अनिल के दोस्त गुड्डू के साथ रहने लगी। गुड्डू लुधियाना का रहने वाला है। 

निगम बोध घाट के पास बुजुर्ग की हत्या
उत्तरी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में अज्ञात बदमाशों ने एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त चिल्लर बाबा (70) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस बुजुर्ग की हत्या में अहम सुराग मिलने का दावा कर रही है। घाट के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। 

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि शुक्रवार रात उनकी टीम को सूचना मिली थी कि निगम बोध घाट के पीछे पहाड़ी घाट पर बनी झुग्गी में बुजुर्ग की हत्या कर दी गई है। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पता चला है कि पिछले आठ-दस सालों से चिल्लर बाबा यमुना घाट इलाके में रहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें