भलस्वा लैंडफिल साइट में भीषण आग लग गई है। दमकल की 12 गाड़ियों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन डंप यार्ड से अभी धुएं का घना गुबार उठ रहा है जिसके कारण आस-पास के इलाकों में पहले से ही प्रदूषित हवा और जहरीली हो रही है।
दिल्ली अग्निशमन सेवा में सहायक मंडल अधिकारी सी.एल. मीणा ने बताया कि शुरुआत में सिर्फ धुआं था लेकिन आग नहीं लगी थी। हवा चलने से आग फैली। दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। हमारी प्राथमिकता आग को रिहायशी इलाकों में फैलने से रोकना है।
दिल्ली में लाजपत नगर में स्थित अमर कॉलोनी में मंगलवार को एक इमारत में आग लग गई। आग को बुझाने के लिए दमकल विभाग की नौ गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि मंगलवार दोपहर लाजपत नगर की अमर कॉलोनी में एक इमारत में आग लग गई। एक दुकान से आग फैलकर दूसरी इमारतों में भी पहुंच गई है। आग बुझाने के लिए मौके पर नौ गाड़ियां भेजी गई हैं। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।