हत्या के प्रयास के मामले में मामला दर्ज कर जांच की शुरू
पूछताछ करने पर राशिद अंसारी ने बताया कि उसके बेटे शारिक का उसकी पत्नी के साथ वैवाहिक विवाद है। लगता है गोली शारिक के मेरठ में रहने वाले ससुराल वालों ने चलवाई है। कुछ दिन पहले धमकी भरा फोन आया था। मामला दर्ज कर एसआई शील कुमार शर्मा व हवलदार नित्यानंद की टीम ने जांच शुरू की।
सीसीटीवी खंगालने पर नहीं दिखी कोई बाइक
पुलिस टीम ने घटनास्थल पर तीनों दिशाओं में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। सीसीटीवी फुटेज में कोई भी वाहन आता-जाता हुआ नहीं दिखाई दिया। उनकी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। उसमें भी कोई वाहन आता-जाता हुआ नहीं दिखाई दिया। बेटे के ससुरालजनों की कॉल डिटेल खंगाली। आखिरकार पुलिस को पिता राशिद अंसारी व पुत्र मोहम्मद शारिक पर संदेह हुआ और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक देशी पिस्तौल, खाली कारतूस और फर्जी पीसीआर कॉल करने के लिए इस्तेमाल किया गया एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।
शिकायतकर्ताओं से पूछताछ की तो कबूल किया अपराध
पूछताछ करने पर जैतपुर एक्सटेंशन निवासी राशिद अंसारी (56) और उसके बेटे मोहम्मद शारिक (24) ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इन्होंने बताया कि बेटे शारिक का उसके ससुराल वालों के साथ वैवाहिक विवाद है और उन्हें कुछ दिन पहले उनके पास से एक धमकी भरा फोन भी आया था। ससुराल वालों को सबक सिखाने के लिए उसने अपने बेटे के साथ साजिश रची। साजिश के तहत पुलिस बुलाकर ससुराल वालों पर हत्या के प्रयास के झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया।