फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी-शाह के राष्ट्रवाद को काउंटर करने के लिए तैयार है केजरीवाल, इस तरह देंगे जवाब

Fri, 24 Jan 2020 08:10 PM IST
Harendra Chaudhary जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Ram Singh Netaji and Vinay Mishra join AAP - फोटो : Social Media (File)
विज्ञापन
दिल्ली के दंगल में भाजपा ने साफ कर दिया है कि वह राष्ट्रवाद को प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाकर आगे बढ़ेगी। चुनाव प्रचार में उतरे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए राष्ट्रवाद की टैग लाइन भी तय कर दी है।

विज्ञापन

दूसरी ओर आम आदमी पार्टी, जो कि अपने पांच साल के कार्यों के आधार पर वोट मांग रही है, अब उसने भी मोदी शाह के राष्ट्रवाद को काउंटर करने की तैयारी शुरू कर दी है। यह अलग बात है कि भाजपा नेता जिस तरह से अपनी रैलियों में खुले तौर पर राष्ट्रवाद का राग अलापते हैं, 'आप' वैसा नहीं करेगी।

आम आदमी पार्टी लोगों को उनके पास जाकर उन्हें राष्ट्रवाद के बारे में अपनी राय से अवगत कराएगी। इस बाबत न केवल रणनीति बना ली गई है, बल्कि उस पर कौन काम करेगा, ये सब तय हो गया है।एक दो दिन में इस रणनीति को जमीन पर उतार दिया जाएगा।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता कहते हैं, ये हम नहीं, दिल्ली में आप किसी से भी पूछ लें, वह यही कहेगा कि केजरीवाल सरकार दोबारा आ रही है। आप बिजली, पानी और शिक्षा को भी छोड़ दो, इसके बाद भी लोगों से बात करके देखो, तो यही जवाब मिलेगा कि दिल्ली में तो केजरीवाल ही आएगा।

वह कहते हैं कि कोई एक कारण बताओ, जिसके चलते लोग यह कहें कि आप सरकार ठीक नहीं है। हमारा अपना इंटरनल सर्वे जो कुछ बता रहा है, वह दिल्ली के लोगों के अनुरुप है। जो बात दिल्ली के लोग कह रहे हैं, वही बात हमारे सर्वे में निकल कर आई है। लोगों का कहना है कि आप क्लीन स्वीप कर रही है।
 

रही बात राष्ट्रवाद की, तो गुपता कहते हैं कि हम मोदी-शाह को जवाब देंगे, लेकिन उनकी भाषा में नहीं। इसके लिए हमने अपनी रणनीति बनाई है। सार्वजनिक मंच पर हम आने कार्यों ही बात करेंगे, लेकिन लोगों के घर जाकर उन्हें राष्ट्रवाद पर पार्टी के स्टैंड से अवगत कराएंगे।

हरियाणा, पंजाब एवं दूसरे प्रदेशों से प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की एक टीम दिल्ली पहुंच गई है। वह राष्ट्रवाद के मुद्दे को लेकर घर-घर जाएगी। आप कार्यकर्ता एक घर में करीब पांच मिनट तक रहेंगे। वे पहले आप सरकार के कार्यों पर बात करेंगे और फिर राष्ट्रवाद पर अपनी बात रखेंगे।

लोगों को बताया जाएगा कि मोदी शाह अपने खुद के बनाए राष्ट्रवाद के आधार पर देश के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इससे पहले भी तो देश में भाईचारा था, अब उसे कौन खराब कर रहा है, यह सवाल लोगों से पूछा जाएगा। उन्हें बताया जाएगा कि राष्ट्रवाद की सही परिभाषा क्या है, कोई भी राजनीतिक दल राष्ट्रवाद से परे नहीं जा रहा, लेकिन मोदी शाह जो राष्ट्रवाद लेकर आ रहे हैं, उस पर बहुत से लोगों को एतराज है।

इससे पहले आप के सांसद संजय सिंह कह चुके हैं कि हमारा और भाजपा के लोगों के खून की कहीं भी जांच करा लो, हमारा खून राष्ट्रवाद के मामले में उनसे ऊपर ही मिलेगा। आप कार्यकर्ता सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर राष्ट्रवाद के बारे में बताएंगे।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें