फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर बूथ पर एक सभा करेगी भाजपा, 250 से ज्यादा नेता करेंगे प्रचार

Fri, 24 Jan 2020 06:51 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय वन, पर्यावरण, सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में आक्रामक प्रचार अभियान की अपनी रणनीति को अमली जामा पहनाने में लग गई है। पार्टी का दावा है कि वह दिल्ली के हर बूथ पर पहुंचने की कोशिश करेगी। इस प्रकार वह 13,750 बूथों पर पहुंचकर जनता को अपने मुद्दों से परिचित कराएगी।

विज्ञापन


भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर का दावा है कि इस चुनाव में उनके लगभग 250 नेता मैदान में डट चुके हैं और हर नेता प्रतिदिन लगभग चार जनसभाओं को संबोधित कर रहा है। इस प्रकार इन्हीं नेताओं के जरिए लगभग दस हजार सभाओं को संबोधित करने की कोशिश रहेगी।

चालीस स्टार प्रचारकों की लिस्ट पहले ही जारी की जा चुकी है, जिसमें भाजपा नेताओं हेमा मालिनी, सनी देओल और भोजपुरी स्टार दिनेश लाल निरहुआ सहित अनेक लोग शामिल हैं। 

विज्ञापन

इस सवाल पर कि क्या भाजपा नेता शाहीन बाग भी जाएंगे, भाजपा नेता ने कहा कि चुनाव प्रचार का शेड्यूल बनाया जा रहा है और उसी क्रम में वे सबसे संपर्क करेंगे।

यह रहेगा मुद्दा

भाजपा नेताओं के मुताबिक दिल्ली के विकास का मॉडल उनका प्रमुख मुद्दा रहेगा। लेकिन सीएए, एनआरसी और एनपीआर को लेकर पार्टी का पक्ष भी जनता के सामने रखा जाएगा। भाजपा के केंद्रीय मंत्री का कहना है कि इस मुद्दे पर विपक्ष भ्रम फैला रहा है, जिसके बारे में लोगों को जागरूक किया जाना जरूरी है।

विज्ञापन


लेकिन भाजपा के अब तक के प्रचार को देखने से यह स्पष्ट हो गया है कि वह राष्ट्रवाद के मुद्दे को जोरशोर से उछालने की कोशिश करेगी।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें