फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रोटी' और 'बेटी' पर भाजपा-कांग्रेस ने कही ये बात, तो केजरीवाल ने शाह को बोला 'सर'

Sat, 25 Jan 2020 03:33 PM IST
Harendra Chaudhary जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमित शाह और मनोज तिवारी - फोटो : ANI
विज्ञापन
दिल्ली के चुनावी दंगल में राजनीतिक पार्टियां अब विभिन्न मंचों के जरिए आमने-सामने आ रही हैं। कहीं पर रोड शो के दौरान तो कभी जनसभाओं के जरिए ये नेता एक दूसरे पर टीका टिप्पणी करने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देते। एक माध्यम और भी है जहां ये नेता अपने विरोधी पर तंज कसने से बाज नहीं बाते। वहां भी इनका दिमाग खूब चलता है।

विज्ञापन

शनिवार को केजरीवाल ने एक ट्वीट कर अमित शाह को पहले तो 'सर' कहा और फिर लिखा, आपके यानी भाजपा समर्थकों को तो मैंने ही गले लगाया है। उनका जीवन सुविधाजनक बना दिया। उन्हें फ्री बिजली-पानी देने के अलावा उनके बच्चों की पढ़ाई का ख्याल भी तो रखा है। दूसरी ओर, 'रोटी' और 'बेटी' को लेकर भाजपा-कांग्रेस कुछ अलग ही अंदाज में नजर आईं।
 

बात शुरू करते हैं अरविंद केजरीवाल, अमित शाह और सुभाष चौपड़ा के ट्वीट से। केजरीवाल ने शनिवार सुबह ट्वीट किया। हालांकि उनके बीती रात को अमित शाह द्वारा किए गए एक ट्वीट का जवाब दिया है। अपने ट्वीट में शाह ने लिखा, यमुना विहार में दिल्ली के अपने कार्यकर्ता मनोज के यहां पर भोजन किया। उनके परिवार की आत्मीयता व आतिथ्य के लिए ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं। भाजपा एक राजनीतिक दल नहीं, एक परिवार है' जिसका हर सदस्य इसकी असली शक्ति है। हम सभी को मिलकर सशक्त भाजपा-सशक्त भारत की कल्पना को साकार करना है।

विज्ञापन


उन्होंने जिस घर में भोजन किया, उनके सदस्यों के साथ कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं। केजरीवाल इसी ट्वीट को लेकर तंज कसा। उन्होंने अमित शाह से कहा कि आप भाजपा समर्थकों से जरूर पुछिएगा कि पांच साल उनके बच्चों की पढ़ाई का ख्याल किसने रखा, उनके लिए 24 घंटे बिजली किसने दी, जबकि आपने तो इतनी ज्यादा महंगाई कर दी थी। उनके लिए बिजली पानी और बस यात्रा फ्री कर किसने उन्हें गले लगाया। ये सब मेरे परिवार के लोग हैं। सर, मैने इनका बड़ा बनके ख्याल रखा है।
 

ये तो बात हुई रोटी, परिवार और सुख सुविधा की। अब आगे बेटी को लेकर चर्चा करते हैं। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं सुभाष चौपड़ा। उन्होंने अपने ट्विटर पर एक पिन ट्वीट कर रखा है, हालांकि वह छह दिन पुराना रीट्वीट है। इस ट्वीट में उन्होंने केवल अपनी बेटी, जो कि कालकाजी सीट से उम्मीदवार हैं, उन्हें लेकर बातचीत की है।

चोपड़ा लिखते हैं, कालकाजी मेरा परिवार है, कालकाजी पर मुझे पूरा विश्वास है। बेटी मुझे भरोसा है कि तुम बेहतरीन काम करोगी और कालकाजी के साथ हमेशा खड़ी रहोगी। मेरा आशीर्वाद है हम फिर से बनाएंगे कांग्रेस वाली दिल्ली। इस ट्वीट में शिवानी चोपड़ा ने सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका गांधी का शुक्रिया अदा किया था।

उन्होंने लिखा, मेरे पिता ने कालकाजी के लिए बहुत कुछ किया है। उनके कार्यों को आगे बढ़ाना मेरी जिम्मेदारी ही नहीं, मेरा धर्म है। सुभाष चोपड़ा ने केवल अपनी बेटी और दिल्ली की एक सीट को अपने पिन ट्वीट में शामिल किया है। बाकी दिल्ली की 69 विधानसभाओं को कोई जिक्र नहीं है। बीती रात को सुभाष चोपड़ा ने ट्वीट किया, आज सुभाष चोपड़ा जो है, दिल्ली वालों की बदौलत है। इसके बाद उन्होंने जामिया और जेएनयू के समर्थन का ट्वीट किया, मैं पहला आदमी था जो जामिया और जेएनयू छात्रों के साथ खड़ा हूं।

 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें