फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : मेयर के दौरे की फाइल सीधे भेजने पर एलजी ने जताई नाराजगी, मुख्य सचिव से कहा- उचित माध्यम अपनाया जाए

Fri, 04 Aug 2023 06:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली सरकार के सूत्रों के मुताबिक मुख्य सचिव स्थानांतरित विषयों पर आधिकारिक फाइलें दिल्ली सरकार के संबंधित मंत्री या मुख्यमंत्री के माध्यम से भेजने के बजाय सीधे एलजी कार्यालय को भेज रहे हैं। मेयर शैली ओबेरॉय को ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में एशिया पैसिफिक सिटीज समिट-2023 में भाग लेने की अनुमति देने के मामले में भी कुछ ऐसा ही हुआ। 
विज्ञापन
एलजी वीके सक्सेना - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय के ऑस्ट्रेलिया दौरे से जुड़ी फाइल दिल्ली सरकार और मुख्यमंत्री को नजरअंदाज कर सीधे भेजने पर उपराज्यपाल ने मुख्य सचिव से नाराजगी जाहिर की है। दिल्ली सरकार के सूत्रों के मुताबिक मुख्य सचिव स्थानांतरित विषयों पर आधिकारिक फाइलें दिल्ली सरकार के संबंधित मंत्री या मुख्यमंत्री के माध्यम से भेजने के बजाय सीधे एलजी कार्यालय को भेज रहे हैं। मेयर शैली ओबेरॉय को ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में एशिया पैसिफिक सिटीज समिट-2023 में भाग लेने की अनुमति देने के मामले में भी कुछ ऐसा ही हुआ। 

विज्ञापन


प्रक्रिया के अनुसार, एमसीडी आयुक्त ने फाइल को शहरी विकास सचिव संजय गोयल को भेजा और उन्होंने इसे मुख्य सचिव नरेश कुमार के पास भेज दिया। इसके बाद मुख्य सचिव ने फाइल सीधे एलजी के पास भेज दी। बताया जा रहा है कि एलजी ने अपनी नाराजगी व्यक्त की और निर्देश दिया है कि फाइल उचित माध्यम से भेजी जाए। हालांकि, एलजी कार्यालय की ओर से मामले का राजनीतिकरण करने पर भी नाराजगी जाहिर की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें