फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: कोर्ट ने बुल्ली बाई एप के संस्थापक नीरज बिश्नोई की जमानत याचिका खारिज की

Sun, 30 Jan 2022 03:45 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली

सार

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र राण ने नीरज बिश्नोई की जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि अपराध की प्रवृति, आरोपों की गंभीरता और जांच की प्रगति को देखते हुए आरोपी जमानत पाने के योग्य नहीं है और मैं आवेदन को खारिज करता हूं।
विज्ञापन
बुल्ली बाई केस का मुख्य आरोपी नीरज बिश्नोई। - फोटो : ट्विटर एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की एक कोर्ट ने बुल्ली बाई एप के कथित संस्थापक नीरज बिश्नोई की जमानत याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी कि विशेष समुदाय की महिला पत्रकारों को पब्लिक प्लेटफॉर्म्स पर प्रताड़ित करने और उनका अपमान करने के लिए आरोपी ने निशाना बनाया था। इससे निश्चित रूप से सांप्रदायिक सौहार्द पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र राण ने नीरज बिश्नोई की जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि अपराध की प्रवृति, आरोपों की गंभीरता और जांच की प्रगति को देखते हुए आरोपी जमानत पाने के योग्य नहीं है और मैं आवेदन को खारिज करता हूं।

विज्ञापन

कोर्ट ने कहा कि इस मामले में एक विशेष समुदाय की लगभग सौ महिला पत्रकारों को निशाना बनाते हुए सार्वजिक मंचों पर उन्हें प्रताड़ित किया गया और उनका अपमान किया गया। उन्होंने कहा कि इससे निश्चित रूप से सांप्रदायिक सौहार्द पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा, जहां सदियों से महिलाओं को देवी का रूप माना जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें