फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झटका: कोर्ट ने दिए संबित पात्रा पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश, केजरीवाल का कथित फर्जी वीडियो पोस्ट करने का है आरोप

Tue, 23 Nov 2021 04:36 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें अरविंद केजरीवाल को केंद्र के नए कृषि कानूनों की तारीफ करते दिखाया गया था।
विज्ञापन
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा (बाएं) और दिल्ली के सीएम केजरीवाल (दाएं)) - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अदालत ने सोशल मीडिया पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कथित रूप से छेड़छाड़ किया हुआ वीडियो पोस्ट करने के मामले में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन

तीस हजारी कोर्ट के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ऋषभ कपूर ने पुलिस से इस मामले में आईपीसी की उपयुक्त धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच करने का निर्देश दिया है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता पात्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग आम आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी ने की थी। आतिशी ने अपनी शिकायत में कहा था कि इसी साल जनवरी में पात्रा ने मुख्यमंत्री केजरीवाल व उसे समाज में बदनाम करने के लिए किसान बिलों से संबंधित वीड़ियों सोशल मीडिया में छेड़छाड़ कर पोस्ट किया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर शिकायत आईपी स्टेट के थाने से की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया। इस कारण से उन्हें अदालत की शरण में आना पड़ा। अदालत ने इस याचिका के आधार पर मंगलवार को पात्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है।

मामले के अनुसार भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें अरविंद केजरीवाल को केंद्र के नए कृषि कानूनों की तारीफ करते दिखाया गया था। वीडियो में वह इन कानूनों को बीते 70 साल का क्रांतिकारी कदम बता रहे थे। 

वीडियों में दिखाया गया कि किसानों को अपनी जमीन, एमएसपी या अपनी 'मंडी' का नुकसान नहीं होगा। इसके अलावा, कानून यह सुनिश्चित करेंगे कि किसानों को उनकी उपज का सबसे अच्छा मूल्य मिले क्योंकि वे देश में कहीं भी अपनी फसल बेचने में सक्षम होंगे।

आप पार्टी ने इस वीडियो को गलत बताया था। आप पार्टी ने अदालत में आरोप लगाया कि इस वीडियो के जरिए केजरीवाल की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है। उसने कहा कि भाजपा ने केजरीवाल के एक टीवी इंटरव्यू वाले वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर उसमें कुछ शब्द जोड़कर वायरल किया है।

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए केजरीवाल के उस वीडियो की सच्चाई बताई थी। इस वीडियो को लेकर आप पार्टी ने फरवरी 2021 में संबित पात्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें