स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 381 मामले आए और 1189 मरीज स्वस्थ हुए, जबकि 34 की मौत हुई। दिल्ली में अबतक 14,29,244 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 13,98,764 स्वस्थ हो चुके हैं।
राजधानी में रविवार को 83 दिन बाद कोरोना के 400 से कम मामले आए। इससे पहले 15 मार्च को 368 संक्रमित मिले थे। दैनिक मामलों में कमी के साथ मौत का आंकड़ा भी 59 दिन बाद 35 से कम रहा। इससे पहले आठ अप्रैल को 24 लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 381 संक्रमित मिले और 34 मरीजों की मौत हो गई।1189 स्वस्थ भी हुए। संक्रमण दर घटकर 0.50 फीसदी रह गई है। यानी, अब एक हजार लोगों की जांच पर सिर्फ 5 संक्रमित मिल रहे हैं। दिल्ली में अबतक 14,29,244 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 13,98,764 स्वस्थ हो चुके हैं। इस महामारी से कुल 24,591 मौते हो चुकी हैं।
मृत्युदर 1.72 फीसदी है। अब सक्रिय मरीज 5889 रह गए हैं। इनमें से अस्पतालों में 2936 मरीज भर्ती हैं। दो महीने बाद अस्पतालों में उपाचाराधीन रोगियों की संख्या तीन हजार से कम हुई है। कोविड केयर केंद्र में 148 और कोविड स्वास्थ्य केंद्र में 97 रोगी हैं। होम आइसोलेशन में 2327 मरीजों का इलाज चल रहा हैं।
विज्ञापन
विभाग के अनुसार, रविवार को 76,857 टेस्ट हुए, जिसमें 0.50 फीसदी मरीज संक्रमित पाए गए। आरटीपीसीआर से 55,786 और रैपिड एंटीजन से 21,071 जांच की गई। दिल्ली में अभी तक एक करोड़ 97 लाख 58 हजार टेस्ट हो चुके हैं। हॉटस्पॉट की संख्या 11,557 है।कुल संक्रमण दर 7.23 प्रतिशत और रिकवरी दर 96 फीसदी से अधिक है।
ऐसे कम हो रहे हैं दैनिक मामले
तारीख- दैनिक मामले
01मई-25,219
03-18,043
06-19,133
09-13,336
12-13,287
15-6430
18-4482
22-2260
27-1072
29-956
30-946
03 जून-487
05 -414
06-381