फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुल्ली बाई ऐप: दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस को जारी किया समन, दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की

Mon, 03 Jan 2022 06:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
दिल्ली महिला आयोग ने सोमवार को 'बुली बाई' एप मामले में दिल्ली पुलिस के साइबर क्राइम सेल को समन जारी किया। आयोग ने एक समुदाय की लड़कियों की तस्वीरों को उनकी सहमति के बिना इंटरनेट प्लेटफॉर्म 'गिटहब' पर अपलोड किए जाने और उनकी नीलामी से जुड़ी मीडिया रिर्पोटों का संज्ञान लेते हुए साइबर सेल को तलब किया।  
विज्ञापन


दरअसल लड़कियों की अश्लील तस्वीरों को एक अज्ञात समूह इंटरनेट प्लेटफॉर्म 'गिटहब' का उपयोग करके एक एप पर अपलोड कर रहा है और उन्हें एप पर बुल्ली डील ऑफ द डे के नाम से साझा किया जा रहा है।

आयोग ने पिछले साल 2021 में सामने आए ऐसे ही मामले में लड़कियों की तस्वीरें सुल्ली डील्स नाम से गिटहब एप पर नीलामी के लिए अपलोड करने पर भी प्रकाश डाला है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने पिछले साल जुलाई माह में प्राथमिकी दर्ज की थी, परंतु आज तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 
विज्ञापन


आयोग ने इस मामले में दोषियों की गिरफ्तारी न होने पर चिंता और आश्चर्य व्यक्त किया है। आयोग ने कहा कि सुली डील्स मामले में पुलिस के तुरंत एक्शन नहीं लेने के कारण ही दोबारा लकड़ियों की ऑनलाइन नीलामी का शर्मनाक मामला बुल्ली बाई एप के रूप में सामने आया है।
विज्ञापन

आयोग ने दिल्ली पुलिस को तलब कर सुल्ली डील एवं बुली बाई मामलों में गिरफ्तार लोगों की सूची उपलब्ध कराने को कहा है। इसके अलावा आयोग ने दिल्ली पुलिस ने गिटहब एप के खिलाफ की गई कार्रवाई और गिटहब जैसे और ऑनलाइन प्लेटफार्मस को भविष्य में इस तरह की अपमानजनक और अवैध सामग्री को अपलोड करने से रोकने के लिए उठाए गए कदमों का विवरण भी मांगा है। 

दिल्ली पुलिस को ऐसे मामलों में अपने एक्शन प्लान एवं जारी दिशा-निर्देशों का विवरण बताने को भी कहा गया है। आयोग ने दिल्ली पुलिस को दोनों मामलों की पूरी जानकारी एवं दोनों में की गई कारवाई की एक विस्तृत एक्शन टेकन रिपोर्ट के साथ छह जनवरी को आयोग के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया है। 

आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि साइबर अपराध से जुड़े मामलों में दिल्ली पुलिस का कठोर व्यवहार और कारवाई नहीं होने के कारण ये घटनाएं हो रही हैं और बढ़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें