फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: शादी के लिए जबरदस्ती झारखंड ले जा रहे थे माता-पिता, 23 साल की युवती को चलती ट्रेन से छुड़ाया

Sat, 30 Oct 2021 09:01 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली महिला आयोग ने एक युवती को आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रूकवाकर छुड़ाया है। युवती को शादी के लिए जबरदस्ती झारखंड ले जाया जा रहा था। 
विज्ञापन
आनंद विहार टर्मिनल - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के साथ आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रूकवाकर एक 23 वर्षीय युवती को छुड़ाया। युवती एनसीआर के एक प्रमुख विश्वविद्यालय से कानून की छात्रा है और वह अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती थी, लेकिन उसे शादी के लिए मजबूर किया जा रहा था और उसके माता-पिता उसे जबरदस्ती शादी के लिए झारखंड ले जा रहे थे।
विज्ञापन


दिल्ली महिला आयोग के अनुसार, 26 अक्तूबर को युवती के एक दोस्त ने जानकारी दी थी कि युवती को मर्जी के खिलाफ शादी के लिए झारखंड ले जाने के बारे में शिकायत मिली थी। इसके बाद आयोग की टीम ने सेल फोन के माध्यम से युवती से संपर्क करने की कोशिश की और आखिरकार 27 अक्तूबर को उसका पता लगाने में सफल रही। टीम को सूचना मिली कि उसे उसी दिन दोपहर में ट्रेन से झारखंड ले जाया जा रहा है।

टीम ने तुरंत दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर एक समन्वित प्रतिक्रिया तैयार की और टीम 27 अक्तूबर को रेलवे स्टेशन पहुंची। उस समय तक युवती को ट्रेन में चढ़ा दिया गया था और टीम ने तुरंत रेलवे सुरक्षा बल से संपर्क किया और ट्रेन को आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर रोक दिया, जहां से युवती को बचा लिया गया था। 
विज्ञापन


इसी बीच आयोग ने इस मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि दिल्ली पुलिस को इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए और आयोग युवती की मदद और समर्थन करना जारी रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें