आतिशी को बधाई देते हुए केजरीवाल ने कहा, ''बहुत खूब आतिशी। यह बहुत गर्व का क्षण है। दिल्ली और देश के लोगों की भावनाओं को इतने बड़े मंच पर बताने के साथ-साथ देश की क्षमताओं के बारे में दुनिया को बताने पर बहुत बधाई। देश ऐसी विकासोन्मुख सोच चाहता है। भारत अब आगे बढ़ना चाहता है।''
इससे पहले मोहल्ला क्लीनिक ने भी पाई थीं सुर्खियां
इससे पहले भी आप सरकार के मोहल्ला क्लीनिक और स्कूली शिक्षा में सुधारों को अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां बटोरी थीं। आतिशी ने यूएनजीएम में अपने भाषण का वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए कहा कि दिल्ली मॉडल समस्याओं के समाधान की राह दिखाता है।
कालकाजी से विधायक आतिशी ने एक ट्वीट में कहा, ''संयुक्त राष्ट्र महासभा के सामने अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली में लाए बदलाव को दिखाना एक सम्मान है। मुझे लगता है कि दिल्ली मॉडल दुनियाभर के कई देशों की समस्याओं का समाधान कर सकता है।''