केजरीवाल ने कहा कि हमने दिल्ली में अगले पांच वर्षों में रोजगार उपलब्ध करने का निश्चय किया है। ऐसा करने से भारत की खाद्य राजधानी के रूप में जानी जाने वाली दिल्ली में नए फूड हब बनेंगे। दिल्ली में तिब्बती, पंजाबी भोजन के विभिन्न बाजार हैं। हम उनके भौतिक बुनियादी ढांचे, सड़कों, बिजली, स्वच्छता में सुधार करेंगे।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार दोपहर एक प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने दिल्ली में खाद्य केंद्रों के पुनर्विकास के बारे में बताते हुए कहा कि हमने दिल्ली में अगले पांच वर्षों में रोजगार उपलब्ध करने का निश्चय किया है। ऐसा करने से भारत की खाद्य राजधानी के रूप में जानी जाने वाली दिल्ली में नए फूड हब बनेंगे। दिल्ली में तिब्बती, पंजाबी भोजन के विभिन्न बाजार हैं। हम उनके भौतिक बुनियादी ढांचे, सड़कों, बिजली, स्वच्छता में सुधार करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम इन फूड हब्स में खाद्य सुरक्षा मानकों में सुधार करेंगे। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी स्वच्छता दिशानिर्देशों का पालन हो। फेज 1 में हम दो हबों में काम करेंगे। इसमें मजनू का टीला और चांदनी चौक शामिल हैं।
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में एक डिजाइन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जहां देश की सर्वश्रेष्ठ आर्किटेक फर्मों को अपनी डिजाइन प्रस्तुत करने के लिए बुलाया जाएगा। हम 12 सप्ताह के भीतर एक डिजाइन को अंतिम रूप देने की कोशिश करेंगे और उन्हें नौकरी देंगे। अगले चरण में, अन्य सभी हबों की पहचान की जाएगी और उनका पुनर्विकास किया जाएगा