फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: महाराजा अग्रसेन जयंती के मौके पर सीएम ने की अग्रवाल समाज की प्रशंसा, कोरोना महामारी में योगदान को बताया महत्वपूर्ण

Sun, 24 Oct 2021 12:12 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि मंगलवार को वह रामलला के दर्शन करने अयोध्या जा रहे हैं। दिल्ली वासियों के लिए वहां भगवान रामचंद्र से आशीर्वाद लेंगे। सभी परिवारों के सुखी और स्वस्थ होने का आशीर्वाद मांगेंगे।
विज्ञापन
arvind kejriwal - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराजा अग्रसेज जयंती के अवसर पर दिल्ली विधानसभा परिसर में अग्र समागम समारोह का आयोजन किया गया। यहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के दो करोड़ लोगों ने एक परिवार की तरह काम किया। इस कारण हम कोरोना से जंग जीत पाए और इसमें अग्रवाल समाज का योगदान महत्वपूर्ण है। 

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि कोरोना के वक्त हमने जब भी किसी से मदद मांगी, तब किसी भी उद्यमी ने मदद करने से इनकार नहीं किया। जब-जब समाज या देश को जरूरत हुई, तब-तब अग्रवाल समाज अपने तन-मन-धन से हर कुर्बानी देने के लिए तैयार रहा है। कोरोना के दौरान भारी नुकसान होने के बावजूद अग्रवाल समाज ने हर जरूरतमंद व्यक्ति को दिल खोल कर दान किया। 

दीवाली के दिन शाम सात बजे होगी पूजा
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिवाली के दिन शाम सात बजे वह अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ पूजन करेंगे, जिसका लाइट टेलिकास्ट होगा। सभी दिल्लीवासियों से अपील है कि वह भी उनके साथ अपने घरों में पूजा करें। 
विज्ञापन


रामलला के दर्शन को अयोध्या जा रहे केजरीवाल
सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि मंगलवार को वह रामलला के दर्शन करने अयोध्या जा रहे हैं। दिल्ली वासियों के लिए वहां भगवान रामचंद्र से आशीर्वाद लेंगे। सभी परिवारों के सुखी और स्वस्थ होने का आशीर्वाद मांगेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले 5-7 साल के अंदर दिल्ली ने बड़ी तेजी से तरक्की की है। हमने बड़ी-बड़ी योजनाएं बना रखी हैं। हम मिलकर दिल्ली को शानदार शहर बनाएंगे। 

उत्तरी निगम के पास डेंगू से लड़ने की दवाई नहीं है: आतिशी
आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने कहा है कि भाजपा दिल्ली की जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रही है। उत्तरी निगम के पास डेंगू से लड़ने वाली दवाइयां नहीं हैं। निगम ने इस साल 7 में से 6 दवाइयां अभी तक नहीं खरीदी हैं, न ही खरीदने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई है, जबकि डेंगू का प्रकोप इन दिनों बढ़ा है। 

पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान आतिशी ने दावा किया है कि एमसीडी के दस्तावेज ने भाजपा की पोल खोली है। जिससे पता चलता है कि एमसीडी के पास डेंगू-मलेरिया के खिलाफ लड़ने के लिए दवाई नहीं हैं। उन्होंने सवाल पूछा कि भाजपा की दिल्ली वालों से क्या दुश्मनी है? क्यों दिल्ली वालों के स्वास्थ्य के साथ भाजपा खिलवाड़ कर रही है?

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें