फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: राजस्थान की महिला डॉक्टर को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली में निकाला कैंडल मार्च, की नारेबाजी

Thu, 31 Mar 2022 11:18 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

राजस्थान के दौसा जिले के एक प्राइवेट अस्पताल में मरीज की मौत होने और इलाज में लापरवाही के आरोप लगने के बाद महिला डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली थी। इस घटना को लेकर पूरे देश में डॉक्टरों के विभिन्न संगठन विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
फोर्डा ने राजस्थान में महिला डॉक्टर की मौत के विरोध में कैंडल मार्च निकाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की महिला डॉक्टर को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली में डॉक्टरों ने कैंडल मार्च निकाला। गुरुवार देर शाम नई दिल्ली स्थित लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में रेजिडेंट डॉक्टरों ने नारेबाजी करते हुए डॉ. अर्चना शर्मा को इंसाफ दिलाने की मांग की।

विज्ञापन


दो दिन पहले ही राजस्थान के दौसा जिले के एक प्राइवेट अस्पताल में मरीज की मौत होने और इलाज में लापरवाही के आरोप लगने के बाद महिला डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली थी। इस घटना को लेकर पूरे देश में डॉक्टरों के विभिन्न संगठन विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन

फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) ने कैंडल मार्च निकाला। फोर्डा के अलावा एम्स परिसर में भी रेजिडेंट डॉक्टरों ने कैंडल मार्च निकालते हुए महिला डॉक्टर को इंसाफ दिलाने की मांग की। डॉक्टरों का कहना है कि इस घटना से सबक लेते हुए देश भर में डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए। अस्पतालों में बाउंसर तैनात होने के अलावा चिकित्सक सुरक्षा कानून को सख्ती से लागू करने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें