फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) ने कैंडल मार्च निकाला। फोर्डा के अलावा एम्स परिसर में भी रेजिडेंट डॉक्टरों ने कैंडल मार्च निकालते हुए महिला डॉक्टर को इंसाफ दिलाने की मांग की। डॉक्टरों का कहना है कि इस घटना से सबक लेते हुए देश भर में डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए। अस्पतालों में बाउंसर तैनात होने के अलावा चिकित्सक सुरक्षा कानून को सख्ती से लागू करने की मांग की है।