फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: सीआरपीएफ हैडक्वाटर में बम रखे होने की सूचना से हड़कंप, तलाशी के बाद सूचना को झूठा करार दिया गया

Wed, 19 Jan 2022 09:09 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, नई दिल्ली

सार

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार बुधवार शाम को दक्षिण भारत से किसी ने सीआरपीएफ हैडक्वाटर में फोन कर कहा कि हैडक्वाटर में बम रखा हुआ है। सीआरपीएफ अधिकारियों ने शाम करीब साढ़े छह बजे इसकी 100 नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन
फर्जी कॉल - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस में बुधवार शाम को उस समय हड़कंप मच गया जब उसे लोधी कॉलोनी के सीजीओ कॉम्पलेक्स स्थित सीआरपीएफ के हैडक्वाटर में बम रखे होने की सूचना मिली। सूचना के बाद लोधी कॉलोनी थाने के पुलिस अफसर व बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया। करीब दो घंटे की तलाशी के बाद सूचना को झूठा करार दे दिया गया। लोधी कॉलोनी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार बुधवार शाम को दक्षिण भारत से किसी ने सीआरपीएफ हैडक्वाटर में फोन कर कहा कि हैडक्वाटर में बम रखा हुआ है। सीआरपीएफ अधिकारियों ने शाम करीब साढ़े छह बजे इसकी 100 नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना के बाद लोधी कॉलोनी थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार झा अपनी टीम व बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन

बम खोजने वाले डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया। करीब दो घंटे तक सीआरपीएफ हैडक्वाटर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान हैडक्वाटर से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। दक्षिण जिला डीसीपी बेनीटा मेरी जैकर ने बताया कि तलाशी के बाद सूचना को झूठा करार दे गया। पुलिस को तलाशी में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। लोधी कॉलोनी पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि झूठी सूचना किसने और क्यों दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने मोबाइल से बम रखे होने की सूचना दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें